Page Loader
IPL 2025: प्रियांश आर्य ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
प्रियांश आर्य ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: प्रियांश आर्य ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े

May 26, 2025
11:08 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (62) खेली। यह उनके IPL करियर का दूसरा और MI के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 27 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही PBKS की टीम पूरे समय मैच में बनी रही। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही प्रियांश की पारी और साझेदारी?

PBKS को 185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 34 रन के कुल स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह (13) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद प्रियांश ने जोश इंग्लिश (73) के साथ तेजी से रन बनाते हुए पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 109 रन की अहम साझेदारी निभाई। प्रियांश 35 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने।

करियर

कैसा रहा है प्रियांश का IPL करियर?

प्रियांश ने इस संस्करण में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 14 मैचों में 27.85 की औसत और 183.55 की स्ट्राइक रेट से 424 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी जड़ा है। यह पारी उन्होंने 8 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ खेली थी। उस दौरान उन्होंने महज 42 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 9 छक्के जड़े थे।