Page Loader
IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े 
RCB की टीम प्लेऑफ में जगह बना चुकी है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े 

May 22, 2025
01:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइडर्स हैदराबाद (SRH) से 22 मई को होगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने 8 मैच जीते हैं। पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH को 4 मैच में जीत मिली है। RCB इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पिच

कैसा है पिच का मिजाज? 

यहां की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो स्पिन गेंदबाजों को सहायता देती है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस से मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिनर्स का दबदबा बढ़ता जाता है। यहां 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाना किसी भी बल्लेबाजी क्रम के लिए बहुत मुश्किल माना जाता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन रहा है।

जानकारी

कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

एक्यूवेदर के मुताबिक, 23 मई को लखनऊ में गर्मी रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को लखनऊ में बारिश की भी संभावना है। मैच पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

आंकड़े

IPL में इकाना स्टेडियम के आंकड़े 

इस स्टेडियम में अब तक 20 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 8 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने भी 11 मैच जीते हैं। इस बीच 1 मैच में कोई परिणाम नहीं निकला है। यहां सबसे बड़ी पारी मार्कस स्टोइनिस (89* बनाम MI, 2023) ने खेली है। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड मार्क वुड (5/14, बनाम DC, 2023) के नाम पर दर्ज है।

दोनों 

दोनों टीमों का इकाना स्टेडियम में ऐसा रहा है प्रदर्शन 

SRH ने इस मैदान पर सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं। उसे 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। RCB ने इस मैदान पर सिर्फ 1 मुकाबला खेला है। उस मुकाबले में टीम को जीत मिली थी। इकाना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का घरेलू मैदान है। भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण IPL कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद दूसरे शेड्यूल में इकाना स्टेडियम को ये मुकाबला कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख

प्रमुख खिलाड़ियों का एक दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

विराट कोहली ने SRH के खिलाफ 23 पारियों में 140.59 की स्ट्राइक रेट से 762 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन है। अभिषेक शर्मा ने RCB के खिलाफ 9 पारियों में 166.95 की स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन रहा है। क्रुणाल पांड्या ने SRH के खिलाफ 13 पारियों में 23.55 की औसत से 11 विकेट लिए हैं। मोहम्मद शमी ने RCB के खिलाफ 15 विकेट झटके हैं।