LOADING...
IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी बने CSK के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए आंकड़े
महेंद्र सिंह धोनी बने CSK के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी बने CSK के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए आंकड़े

Mar 28, 2025
11:42 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 8वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 50 रन से हरा दिया। यह RCB की एमए चिदंबरम स्टेडियम में 17 साल बाद पहली जीत है। इस मैच में CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पारी का 18वां रन बनाते ही वह CSK के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

रिकॉर्ड

धोनी ने रैना को पीछे छोड़ा

धोनी ने पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। रैना ने CSK के लिए 171 पारियों में 32.32 की औसत से 4,687 रन बनाए हैं। इसमें 33 अर्धशतक के साथ 1 शतक भी शामिल है। धोनी के अब 236 मैचों की 204 पारियों में लगभग 41 की औसत और 139 की स्ट्राइक रेट से 4,699 रन हो गए हैं। इसमें 22 अर्धशतक शामिल है।

करियर

कैसा रहा है धोनी का IPL करियर?

धोनी ने IPL में अब तक 266 मैच खेले हैं, जिसमें करीब 39 की औसत और 138 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,273 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 84* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 24 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। वह फिलहाल लीग में 7वें सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अमूमन आखिरी ओवरों के दौरान बल्लेबाजी के लिए आने वाले धोनी 97 पारियों में नाबाद भी रहे हैं। उन्होंने 366 चौके और 254 छक्के लगाए हैं।

Advertisement