NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जानिए आंकड़े  
    अगली खबर
    SRH बनाम RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जानिए आंकड़े  
    SRH ने बनाया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    SRH बनाम RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जानिए आंकड़े  

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 23, 2025
    05:41 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 286/6 का स्कोर बनाया।

    यह IPL के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले स्थान पर भी SRH की टीम ही है। उसने IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 287/3 का स्कोर बना दिया था।

    SRH के ईशान किशन (106) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक भी जड़ा। आइए SRH की पारी पर नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    ऐसी रही SRH की पारी 

    SRH ने पारी की शुरुआत ही धमाकेदार ढंग से की और पहले 6 ओवर में 94 रन बना दिए। ये पॉवरप्ले में उनका तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।

    ईशान के अलावा ट्रेविस हेड ने 31 गेंदों में 67 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने 15 गेंदों में 30 और हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंदों में 34 रन जड़ दिए।

    जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 76 रन खर्च किए। वह IPL के इतिहास में सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं।

    शतक

    किशन ने IPL करियर का पहला शतक लगाया 

    किशन ने अपने IPL करियर का पहला शतक सिर्फ 45 गेंदों में पूरा किया। वह 47 गेंदों पर 106 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के निकले उनकी स्ट्राइक रेट 225.53 की रही।

    किशन SRH के लिए अपना पहला मुकाबला खेल रहे थे और शतक जड़ दिया। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का हिस्सा थे।

    इस खिलाड़ी ने IPL की 100 पारियों में 29.56 की औसत से 2,750 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम 

    SRH टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बनी है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम और सरे क्रिकेट टीम का रिकॉर्ड तोड़ा। दोनों संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 3-3 बार 250 से ज्यादा स्कोर बनाए हैं।

    बल्लेबाजी

    हेड की पारी पर एक नजर 

    हेड ने मैच में 31 गेंदों का सामना किया और 67 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 216.13 की रही। यह उनके IPL करियर का छठा और RR के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा।

    हेड ने इस पारी के दौरान अपने 147वें टी-20 मैच में 4,000 रन भी पूरे किए।

    टी-20 क्रिकेट में यह उनकी 24वीं अर्धशतकीय पारी रही। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    शर्मनाक

    आर्चर के नाम आया शर्मनाक रिकॉर्ड 

    आर्चर ने अपने कोटे के 4 ओवर में 19 की इकॉनमी से 76 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं चटका पाए। SRH के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर धुनाई की।

    इससे पहले मोहित IPL इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज थे, जिन्होंने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 4 ओवर में 73 रन लुटाए थे।

    इस सूची में बासिल थंपी तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2018 में RCB के खिलाफ 70 रन लुटाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सनराइजर्स हैदराबाद
    राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में कब और क्यों भारत से बाहर हुआ टूर्नामेंट का आयोजन?  IPL 2025
    पाकिस्तान के लिए IMF के राहत पैकेज पर भारत ने नहीं किया मतदान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    WTC 2027 का फाइनल भारत में खेला जा सकता है- रिपोर्ट  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- भारत से तनाव कम करने का विकल्प खत्म, युद्ध की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान समाचार

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024, क्वालीफायर-1: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: श्रेयस अय्यर ने जड़ा इस संस्करण का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024 क्वालीफायर-2: RR और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024, क्वालीफायर-2: RR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: PBKS ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम PBKS: सैम कर्रन ने जड़ा IPL करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  सैम कर्रन
    IPL 2024: RR बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RR और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024

    IPL 2025

    IPL संस्करण में खिताब जीतने के साथ-साथ इन खिलाड़ियों ने हासिल की हैं पर्पल कैप  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- सचिन की वजह से बना क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में 20वें ओवर में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना उपकप्तान बनाया इंडियन प्रीमियर लीग
    चैंपियंस ट्रॉफी में अरबों के नुकसान के बाद PCB ने की खिलाड़ियों की फीस में कटौती  चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    IPL 2025: क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025