
IPL इतिहास में रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी जीत पर एक नजर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा। लीग में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमें जमकर अभ्यास कर रही है।
IPL के इतिहास में कई ऐसे मुकाबले हुए हैं, जहां एक टीम हर क्षेत्र में हावी रहते हुए दूसरी टीम को हराने में सफल रही है।
ऐसे में IPL में रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी जीत पर एक नजर डालते हैं।
#1
मुंबई इंडियंस (146 रन)
IPL 2017 के 45वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए MI की टीम ने 212/3 का स्कोर बनाया था।
लेंडल सिमंस ने 43 गेंदों में 66 रन बनाए थे। किरोन पोलार्ड के बल्ले से 35 गेंदों में 63 रन निकले थे।
जवाब में DC 66 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हरभजन सिंह और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट लिए थे। MI को 146 रन से जीत मिली थी।
#2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (144 रन)
दूसरे स्थान पर RCB की टीम है। उसे IPL 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 144 रन से बड़ी जीत मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 248/3 का स्कोर बनाया था।
एबी डिविलियर्स ने 52 गेंदों का सामना किया था और 129* रन की पारी खेली थी। उनके अलावा विराट कोहली ने 55 गेंदों का सामना किया था और 109 रन बनाए थे।
जवाब में गुजरात की टीम सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
#3
कोलकाता नाइट राइडर्स (140 रन)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सूची में तीसरे स्थान पर है। IPL 2008 के पहले मैच में बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 222/3 का स्कोर बनाया था।
ब्रेडन मैकुलम ने सिर्फ 73 गेंदों में 158* रन बनाए थे। जवाब में RCB 82 रन पर ऑलआउट हुई थी। उनका कोई भी बल्लेबाज 20 रन नहीं बना पाया था। KKR के लिए अजीत अगरकर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए थे।
KKR की टीम को 140 रन से जीत मिली थी।
#4
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (138 रन)
चौथे स्थान पर RCB है। IPL 2015 के 40वें मुकाबले में उसने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 226/3 का स्कोर बनाया था।
RCB के लिए क्रिस गेल ने 57 गेंदों का सामना किया था और 117 रन बनाए थे। एबी डिविलियर्स ने 47 रन बनाए थे।
जवाब में PBKS 88 रन पर ऑलआउट हुई थी। अक्षर पटेल ने 40 रन बनाए थे। मिचेल स्टार्क और श्रीनाथ अरविंद ने 4-4 विकेट लिए थे। RCB को 138 रन से जीत मिली थी।