Page Loader
IPL 2025 नीलामी: सिकंदर रजा को नहीं मिला कोई खरीदार 
सिकंदर रजा ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: सिकंदर रजा को नहीं मिला कोई खरीदार 

Nov 25, 2024
08:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में जिम्बाब्वे के अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा को कोई खरीदार नहीं मिला है। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। IPL 2024 में यह खिलाड़ी पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम हिस्सा था। सिकंदर को IPL 2025 के लिए PBKS ने रिटेन नहीं किया था। सिकंदर की उम्र 38 साल से ज्यादा की हो गई है। उनके ना खरीदे जाने का यह बड़ा कारण हो सकता है।

करियर

कैसा रहा है सिकंदर का IPL करियर?

सिकंदर ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2023 में PBKS के लिए खेला था। उन्होंने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं। इसकी 9 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 26 की औसत और 133.82 की स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन रहा है। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 3 विकेट अपने नाम किए हैं। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 258 मुकाबलों में 5,315 रन है। उन्होंने 157 विकेट भी लिए हैं।

ट्विटर पोस्ट

जिम्बाब्वे के कप्तान को कोई खरीदार नहीं मिला