Page Loader
IPL 2025 नीलामी: पृथ्वी शॉ को नहीं मिला कोई खरीदार 
पृथ्वी शॉ को अब खुद को साबित करना होगा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: पृथ्वी शॉ को नहीं मिला कोई खरीदार 

Nov 25, 2024
10:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को कोई खरीदार नहीं मिल पाया है। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये तय किया हुआ था। वह पिछले कुछ समय से काफी विवादों में रहे हैं। इसके अलावा खराब फिटनेस के कारण मुंबई ने भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया था। IPL 2024 में यह खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का हिस्सा था।

करियर

कैसा रहा है पृथ्वी का IPL करियर?

पृथ्वी ने पहला IPL मुकाबला 2018 में खेला था। वह सिर्फ DC की टीम के लिए IPL में खेले हैं। 2018 के बाद पहला मौका था जब यह खिलाड़ी किसी नीलामी का हिस्सा था। पृथ्वी ने 79 मैच की 79 पारियों में 147.46 की स्ट्राइक रेट और 23.94 की औसत से 1,892 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन है। IPL 2025 में पृथ्वी को खुद को साबित करने का मौका था।

ट्विटर पोस्ट

पृथ्वी शॉ को किसी ने नहीं खरीदा