Page Loader
IPL 2025 नीलामी: पीयूष चावला को नहीं मिला कोई खरीदार, किसी टीम ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
पीयूष चावला IPL 2024 में मुंबई के लिए खेले थे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: पीयूष चावला को नहीं मिला कोई खरीदार, किसी टीम ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

Nov 25, 2024
08:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला को कोई खरीदार नहीं मिल पाया। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये तय किया हुआ था। IPL 2024 में पीयूष मुंबई इंडियंस (MI) की टीम हिस्सा थे। उन्हें IPL 2025 के लिए MI ने रिटेन नहीं किया था। IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 11 मैच खेले थे और 24 की औसत से 13 विकेट लिए थे।

करियर

कैसा रहा है पीयूष का IPL करियर?

पीयूष IPL इतिहास में युजवेंद्र चहल (205) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह साल 2008 से क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग खेल रहे हैं। MI के अलावा यह खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए भी खेल चुका है। 192 मुकाबलों में इस खिलाड़ी ने 26.60 की औसत से 192 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 का रहा है। IPL 2025 में यह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा।

ट्विटर पोस्ट

पीयूष जैसे अनुभवी गेंदबाज को कोई खरीदार नहीं मिला े