Page Loader
IPL 2025 नीलामी: राहुल त्रिपाठी को 3.40 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा 
राहुल त्रिपाठी का IPL में कमाल का प्रदर्शन रहा है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: राहुल त्रिपाठी को 3.40 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा 

Nov 24, 2024
06:42 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में भारतीय बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को 3.40 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खरीदा है। उन्हें 24 नवंबर की बड़ी नीलामी में खरीदा गया है। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये तय किया हुआ था। IPL 2024 में यह खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम हिस्सा था। हालांकि, राहुल को IPL 2025 के लिए SRH ने रिटेन नहीं किया था।

करियर

कैसा रहा है राहुल का IPL करियर?

राहुल SRH के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट, राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 95 मुकाबले खेले हैं। इसकी 93 पारियों में 27.26 की औसत से 2,236 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 139.31 की रही है। 12 अर्धशतक के साथ राहुल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन रहा है। IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 6 मैच में 165 रन बनाए थे। IPL 2025 में यह खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा।

टीम 

चेन्नई ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले CSK ने रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़ रुपये) और रविंद्र जडेजा (18 करोड़ रुपये) को सबसे ज्यादा रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ CSK ने मथीशा पथिराना (13 करोड़ रुपये रुपये), शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये रुपये) और महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़ रुपये रुपये) को भी अपने साथ रखा था। दिलचस्प रूप से CSK ने 43 साल के धोनी को रिलीज नहीं किया, धोनी की कप्तानी में टीम 5 बार IPL की चैंपियन बनी है।