Page Loader
IPL 2025 नीलामी: खलील अहमद को 4.80 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा?
खलील अहमद को अच्छा अनुभव है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: खलील अहमद को 4.80 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा?

Nov 24, 2024
08:42 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को 4.80 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने खरीदा है। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। IPL 2024 में यह खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम हिस्सा था। हालांकि, खलील को IPL 2025 के लिए DC ने रिटेन नहीं किया था।

करियर

कैसा रहा है खलील अहमद का IPL करियर?

खलील DC के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 57 मुकाबले खेले हैं। इसकी 57 पारियों में 25.41 की औसत से 74 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.84 की रही है। खलील का IPL में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/21 का रहा है। IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 14 मैच में 28.17 की औसत से 17 विकेट लिए थे। IPL 2025 में यह खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा।

टीम 

CSK ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले CSK ने रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़) और रविंद्र जडेजा (18 करोड़) को सबसे ज्यादा रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ CSK ने मथीशा पथिराना (13 करोड़ रुपये), शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये) और महेंद्र सिंह धोनी(4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। दिलचस्प रूप से CSK ने 43 साल के धोनी को रिलीज नहीं किया, धोनी की कप्तानी में टीम 5 बार IPL की चैंपियन बनी है।