Page Loader
IPL 2025 नीलामी: जॉनी बेयरस्टो को नहीं मिला कोई खरीदार
पिछले सीजन में पंजाब से खेले थे बेयरस्टो (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: जॉनी बेयरस्टो को नहीं मिला कोई खरीदार

Nov 25, 2024
07:33 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला है। उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था। वह पिछले सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेले थे। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर बेयरस्टो भारत की इस प्रतिष्ठित लीग में 2019 से खेल रहे हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

ऐसा है बेयरस्टो का IPL करियर 

बेयरस्टो ने IPL में अब तक 50 मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्होंने 34.54 की औसत और 144.45 की स्ट्राइक रेट से 1,589 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी निकले हैं। IPL 2024 में उन्होंने 11 मैच खेले, जिसमें 29.80 की औसत और 152.82 की स्ट्राइक रेट के साथ 298 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक भी अपने नाम किया है।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post