Page Loader
IPL 2025 नीलामी: अंशुल कंबोज को CSK ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा
पिछले सीजन में MI से खेले थे कंबोज (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: अंशुल कंबोज को CSK ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा

Nov 25, 2024
06:15 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की बड़ी नीलामी में युवा ऑलराउंडर अंशुल कंबोज को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। नीलामी में कंबोज के पीछे CSK के अलावा मुंबई इंडियंस (MI), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने भी दिलचस्पी दिलाई। सऊदी अरब के जेद्दा में हो रही नीलामी में उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े

पिछले सीजन में MI से खेल चुके हैं कंबोज 

कंबोज ने 2024 में ही अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। इस साल उन्होंने 3 IPL मैचों में 2 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी काफी महंगी 11.40 की रही थी। कंबोज हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। रणजी ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने केरल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए एक पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे। वह रणजी ट्रॉफी इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज गए हैं।

CSK 

CSK में इन खिलाड़ियों के साथ खेलेंगे कंबोज 

नीलामी से पहले CSK ने रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़) और रविंद्र जडेजा (18 करोड़) को सबसे ज्यादा रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ CSK ने मथीशा पथिराना (13 करोड़ रुपये), शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये) और महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। इस नीलामी में CSK ने रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, विजय शंकर और सैम कर्रन जैसे बड़े नामों को अपने साथ शामिल किया है।