Page Loader
IPL 2025: BCCI मुख्यालय पर 20 मार्च को होगी सभी कप्तानों की बैठक, जानिए कारण
IPL 2025 से पहले मुंबई में होगी सभी कप्तानों की बैठक

IPL 2025: BCCI मुख्यालय पर 20 मार्च को होगी सभी कप्तानों की बैठक, जानिए कारण

Mar 17, 2025
06:58 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। इससे ठीक 2 दिन पहले यानी 20 मार्च को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुंबई स्थित मुख्यालय पर सभी 10 टीमों के कप्तानों और मैनेजरों की बैठक बुलाई है। इसके लिए BCCI की ओर से सभी फ्रेंचाइजियों को ईमेल भी भेज दिया गया है।

कारण

BCCI ने क्यों बुलाई है बैठक?

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में कहा गया है कि यह एक ब्रीफिंग बैठक होगी, जो एक घंटे चलेगी। इसमें टीमों को आगामी संस्करण के लिए नए नियम और बदलावों के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद ताज होटल में स्पॉन्सर एक्टिविटी होगी। इस अहम बैठक का समापन सभी कप्तानों के पारंपरिक फोटोशूट के साथ होगा। बता दें, आमतौर पर ऐसी बैठक उद्घाटन मैच आयोजित करने वाले शहर में होती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया है।

कप्तान

बैठक में शामिल होंगे ये कप्तान 

सभी फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तानों के नाम का ऐलान कर दिया है। हाल ही में अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। इसी तरह हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस), पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद), ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स), रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), ऋषभ पंत (लखनऊ सुपर जांयट्स), श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स), संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स), अजिंक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स) और शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस) अन्य कप्तान हैं। सभी कप्तान अपनी टीमों से जुड़ गए हैं।