Page Loader
IPL 2025 नीलामी: अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा 
अजिंक्य रहाणे के IPL में आंकड़े शानदार रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा 

Nov 25, 2024
09:56 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस भी इतनी ही थी। पहली बोली में इस खिलाड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला था। दूसरी बोली में उन्हें KKR की टीम ने हिस्सा बनाया। IPL 2024 में यह खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम हिस्सा था। अजिंक्य को IPL 2025 के लिए CSK ने रिटेन नहीं किया था।

करियर

कैसा रहा है रहाणे का IPL करियर?

रहाणे CSK के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), दिल्ली कैपिटल्स (DC), राजस्थान रॉयल्स (RR), राइजिंग पुणे सुपरजायंट और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए भी IPL खेल चुके हैं। उन्होने अब तक 185 मुकाबले खेले हैं। इसकी 171 पारियों में 30.14 की औसत से 4,642 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 30 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा है। उनकी स्ट्राइक रेट 123.42 की रही है। IPL 2025 में यह खिलाड़ी नहीं खेलेगा।

टीम

KKR ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले KKR ने रिंकू सिंह को सबसे ज्यादा 13 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। इसके साथ-साथ KKR ने वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़ रुपये), सुनील नरेन (12 करोड़ रुपये), आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपये), हर्षित राणा (4 करोड़ रुपये) और रमनदीप सिंह (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ रखा था। दिलचस्प रूप से KKR ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया था, जिनकी कप्तानी में टीम ने IPL 2024 का खिताब जीता था।