Page Loader
IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

May 19, 2025
09:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 61वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके IPL करियर का 10वां और SRH के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 28 गेंदों में पूरा किया। इसी तरह यह उनका इस संस्करण में 5वां अर्धशतक रहा है। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही मार्करम की पारी और साझेदारी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG को मार्करम और मिचेल मार्श (65) ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों पावरप्ले में बिना नुकसान के ही 69 रन जोड़ दिए। इसके बाद दोनों ने हाथ खोले और तेजी से रन बनाते हुए अपने अर्धशतक पूरे किए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 63 गेंदों में 115 रन की मजबूत साझेदारी हुई। मार्करम 38 गेंदों में 4 चौके और इतने की छक्कों से 61 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

मार्करम के IPL करियर पर एक नजर 

मार्करम ने साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 56 मैच की 54 पारियों में 31.02 की औसत और 134.74 की स्ट्राइक रेट से 1,404 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन का रहा है। वह मौजूदा सीजन में अब तक 12 मैचों में 34.08 की औसत और 148.72 की स्ट्राइक रेट से 409 रन बना चुके हैं।