Page Loader
IPL 2025 के तीसरे मैच में CSK ने MI को हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स 
चेन्नई सुपरकिंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 के तीसरे मैच में CSK ने MI को हराया, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स 

Mar 23, 2025
11:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI की टीम 155/9 का स्कोर ही बना पाई थी। नूर अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जवाब में CSK ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में कई शानदार मोमेंट्स देखने को मिले। आइए उनपर नजर डालते हैं।

स्टंप आउट

धोनी ने सूर्यकुमार को 0.12 सेकेंड में किया स्टंप आउट 

CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 43 साल की उम्र में सूर्यकुमार यादव को पलक झपकते ही स्टंप आउट कर दिया। MI की पारी का 10वां ओवर नूर अहमद करने आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने गुगली डाली। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गई और सूर्यकुमार क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन उन्होंने गेंद को मिस कर दिया। धोनी ने सिर्फ 0.12 सेकेंड में उनको स्टंप आउट कर दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें धोनी के स्टंप आउट का वीडियो 

खाता

खाता खोले बिना पवेलियन लौटे रोहित शर्मा 

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI को जोरदार शुरुआत की जरूरत थी। हालांकि, ऐसा हो नहीं पाया और पहले ओवर में ही दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उन्होंने सिर्फ 4 गेंदों का सामना किया। शन्‍यू के स्‍कोर पर रोहित को खलील अहमद ने आउट किया। वह गुड लेंथ की गेंद को फ्लिक करने गए थे और कैच दे बैठे। खलील ने मैच में 3 विकेट अपने नाम किए।

ट्विटर पोस्ट

रोहित के आउट होने का वीडियो 

जानकारी

विग्नेश पुथुर का शानदार डेब्यू 

24 साल के स्पिन गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने अपने पहले IPL मुकाबले में 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने रुतुराज गायकवाड (53), शिवम दुबे (9) और दीपक हुड्डा (3) को अपना शिकार बनाया। इससे पहले पुथुर कोई भी प्रथम श्रेणी मुकाबला नहीं खेले थे।

ट्विटर पोस्ट

पुथुर ने किया शानदार डेब्यू 

ट्विटर पोस्ट

धोनी ने जीत के बाद की विग्नेश से बात