Page Loader
IPL 2024: तिलक वर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
तिलक वर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: तिलक वर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Mar 27, 2024
11:14 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 8वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (64) जड़ा। यह उनके IPL करियर का चौथा और SRH के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 24 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी के कारण ही MI की टीम आखिर तक मैच में बनी रही। आइए उनकी पारी और और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

ऐसी रही तिलक की पारी और साझेदारी?

MI को 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 60 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा (26) के रूप में दूसरा झटका लगा था। उसके बाद तिलक बल्लेबाजी के लिए आए थे। उन्होंने नमन धीर (30) के साथ 84 रन और हार्दिक पांड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी निभाई। तिलक पारी में 34 गेंदों में 188.24 की स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाकर आउट हुए। इसमें उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के जड़े।

करियर

कैसा रहा है तिलक का IPL करियर?

21 साल के तिलक ने IPL में 2022 से लेकर अब तक 27 मैच खेले हैं। 27 पारियों में उन्होंने 39.48 की औसत और 146.73 की स्ट्राइक रेट के साथ 829 रन बनाए हैं। वह लीग में अब तक 58 चौके और 46 छक्के जमा चुके हैं। तिलक ने पिछले सीजन में MI के लिए खेलते हुए गजब का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 11 पारियों में 42.88 की औसत और 164.11 की स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए थे।