Page Loader
IPL 2024: RCB के स्पिन आक्रमण और उनके आंकड़ों पर नजर
कर्ण शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी RCB (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: RCB के स्पिन आक्रमण और उनके आंकड़ों पर नजर

Feb 26, 2024
05:36 pm

क्या है खबर?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अब तक उन चुनिंदा टीमों में शुमार है, जो अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब नहीं जीत सकी है। IPL 2024 में टीम नया इतिहास लिखने का प्रयास करेगी। RCB अपने स्पिन विभाग से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। हालांकि, युजवेंद्र चहल के राजस्थान रॉयल्स (RR) में जाने के बाद से RCB का स्पिन विभाग निश्चित तौर पर कमजोर हुआ है। आइए RCB के स्पिन गेंदबाजों और उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

दल

RCB के दल में मौजूद हैं ये स्पिनर

IPL 2024 के लिए RCB की टीम में कोई बड़ा स्पिनर मौजूद नहीं हैं। लेग स्पिनर कर्ण शर्मा उनके प्रमुख स्पिनर हो सकते हैं। ऑलराउंडर विल जैक्स और ग्लेन मैक्सवेल को अहम योगदान देना होगा। अनुभवी मैक्सवेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी गेंद से कमाल करते रहे हैं और टीम उनसे ऐसे ही उपयोगी प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। इनके अलावा मयंक डागर और हिमांशु शर्मा जैसे अनकैप्ड स्पिनरों को मौके मिलने का इंतजार करना होगा।

कर्ण 

ऐसा रहा है कर्ण का IPL करियर 

कर्ण ने IPL करियर में अब तक 74 मैचों में 8.14 की इकॉनमी रेट से 69 विकेट लिए हैं। RCB के लिए उन्होंने 8 विकेट चटकाए हैं। IPL में उनके 55 विकेट मिडिल ओवरों (7-15) में 8.02 की इकॉनमी रेट से आए हैं। उन्होंने पावरप्ले ओवरों में कुल 6 विकेट लिए हैं जबकि 8 विकेट डेथ ओवरों (16-20) में आए हैं। कुल मिलाकर इस अनुभवी लेग स्पिनर ने टी-20 क्रिकेट में 7.60 की इकॉनमी रेट से 142 विकेट लिए हैं।

मैक्सवेल

कैसा रहा है मैक्सवेल का IPL का करियर?

मैक्सवेल ने IPL में 8.31 की इकॉनमी रेट के साथ 31 विकेट लिए हैं। क्रिकइंफो के मुताबिक, उन्होंने RCB के लिए 7.82 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट चटकाए हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने IPL में अपने 21 विकेट मिडिल ओवरों (इकॉनमी रेट- 7.82) में लिए हैं। पावरप्ले और डेथ ओवरों में उनके नाम क्रमश: 7 और 3 विकेट लिए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 7.75 की इकॉनमी रेट से 153 विकेट चटकाए हैं।

अन्य गेंदबाज

RCB के अन्य स्पिन विकल्पों पर एक नजर 

अपनी बल्लेबाजी के कारनामों के लिए मशहूर जैक्स ने टी-20 क्रिकेट में 7.27 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट से 47 विकेट लिए हैं। उन्होंने अभी तक कोई IPL मैच नहीं खेला है। बाएं हाथ के स्पिनर डागर 3 IPL मैचों में सिर्फ 1 विकेट लिया है। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 6.57 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 55 विकेट लिए हैं। लेग स्पिनर हिमांशु ने अभी तक कोई IPL मैच नहीं खेला है।