NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अपना 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अपना 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    सूर्यकुमार यादव ने खेली उम्दा पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    PBKS बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया अपना 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 18, 2024
    09:26 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के सूर्यकुमार यादव ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शानदार पारी (78) खेली।

    यह उनके IPL करियर का 23वां अर्धशतक रहा। उनकी पारी की बदौलत MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए हैं।

    ये इस सीजन उनके बल्ले से निकला दूसरा 50+ का स्कोर है।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही सूर्यकुमार की पारी 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए जब MI ने 18 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया था, तब सूर्यकुमार क्रीज पर आए थे।

    उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। उन्होंने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह 53 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

    इस बीच उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ 81 रन भी जोड़े।

    प्रदर्शन 

    मौजूदा सीजन में सूर्यकुमार का प्रदर्शन

    इस सीजन की शुरुआत में सूर्यकुमार यादव फिटनेस कारणों के चलते नहीं खेल पाए थे। उन्होंने IPL 2024 में अब तक सिर्फ 4 मैच खेले हैं, जिसमें 32.50 की औसत और 171.05 की स्ट्राइक रेट के साथ 130 रन बनाए हैं।

    उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी।

    वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपना खाता भी नहीं खोल सके थे।

    जानकारी

    सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए अपने 300 छक्के 

    अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार ने टी-20 करियर में 300 छक्के भी पूरे किए। उन्होंने इस प्रारूप में 35.49 की औसत और 152.40 की स्ट्राइक रेट से 7,099 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 5 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं।

    करियर

    सूर्यकुमार के IPL करियर पर एक नजर 

    सूर्यकुमार ने IPL में अब तक 143 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 128 पारियों में 31.88 की औसत से 3,379 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 144.22 की रही है।

    उन्होंने इस लीग में 23 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है।

    IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने 16 मैच खेले थे, जिसमें 181.14 की स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 1 शतक निकला था।

    लेखा-जोखा

    मुंबई ने बनाया अच्छा स्कोर 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए MI से रोहित ने 36 रन की पारी खेली। इसके बाद तिलक वर्मा ने सिर्फ 18 गेंदों पर नाबाद 34 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए।

    PBKS की ओर से हर्षल पटेल सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 31 रन देते हुए 3 विकेट लिए।

    उनके अलावा सैम कर्रन ने 41 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सूर्यकुमार यादव
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम

    सूर्यकुमार यादव

    विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 75+ स्कोर बनाने वाले भारतीय, जानिए अन्य बल्लेबाजों के आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक औसत वाले 5 एशियाई बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची भारतीय टीम, रविवार को होगी भिड़ंत भारतीय क्रिकेट टीम
    सूर्यकुमार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 190+ की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में लक्ष्य का असफल पीछा करते हुए खेली गई सर्वोच्च पारियों पर एक नजर रोहित शर्मा
    RCB बनाम SRH: ट्रेविस हेड ने लगाया अपने IPL करियर का पहला शतक ट्रेविस हेड
    IPL: पावरप्ले में SRH की ओर से बने हैं सर्वाधिक व्यक्तिगत 50+ स्कोर, DC है फिसड्‌डी सनराइजर्स हैदराबाद
    सनराइजर्स हैदराबाद ने फिर बनाया IPL इतिहास का सर्वोच्च टीम स्कोर, ट्रेविस हेड ने लगाया शतक सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024

    IPL में KKR और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  विराट कोहली
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया वापस लौटे- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत, DC को 29 रन से दी मात  दिल्ली कैपिटल्स
    MI बनाम DC: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  ट्रिस्टन स्टब्स
    MI बनाम DC: गेराल्ड कोएत्जी ने की IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस 150 टी-20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी, जानिए उसके आंकड़े और रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025