Page Loader
IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, जानिए इसका इतिहास 
IPL 2024 के लिए नीलामी 16 दिसंबर को दुबई में होगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, जानिए इसका इतिहास 

Nov 26, 2023
05:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए रिटेंशन की समय सीमा 26 नवंबर को खत्म हो गई है। तय समय सीमा के अंदर सभी टीमों ने अपनी-अपनी संतुलन के हिसाब से कुछ अहम बदलाव किए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने भी इस दौरान अपने दल में कुछ अहम बदलाव करते हुए हैरी ब्रूक और आदिल राशिद जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है। आइए रिटेंशन के बाद SRH की पूरी टीम और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट

रिटेंशन के बाद ऐसा है SRH का पूरा दल 

SRH का पूरा दल: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद (RCB से ट्रेडेड), अभिषेक शर्मा, मार्को यान्सेन, वाशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन, फजाहक फारूकी। रिलीज खिलाड़ी: हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील होसेन, आदिल राशिद।

रिपोर्ट

अब तक खिताब के लिए तरस रही है SRH 

2008 से IPL का हिस्सा रही SRH को अपने पहले खिताब के लिए 2016 तक इंतजार करना पड़ा था। यही टीम के खाते में एकमात्र खिताब है। इसके बाद 2018 संस्करण में टीम ने उपविजेता रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा IPL 2020 में टीम तीसरे स्थान पर रही थी। IPL 2021 और IPL 2022 में टीम 8वें स्थान पर रही थी। डेविड वार्नर का टीम से जाना भी खासा नुकसानदायक रहा है।