Page Loader
IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर 
सनराइजर्स हैदराबाद का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर 

Feb 22, 2024
04:05 pm

क्या है खबर?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में कुछ खास नहीं कर पाई थी। फ्रेंचाइजी पिछले सीजन 9वें स्थान पर रही थी। IPL 2024 की नीलामी में टीम ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा था। टीम ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इसके अलावा SRH ने ट्रेविस हेड और वनिंदु हसरंगा को भी अपने दल में जोड़ा। ऐसे में आइए टीम के स्पिन गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं।

 संरचना 

ऐसी है SRH के स्पिन गेंदबाजों की संरचना 

वनिंदु हसरंगा के रूप में टीम के पास एक शानदार स्पिन गेंदबाज है। IPL 2022 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेले थे और सबसे ज्यादा 26 विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। उनकी औसत 16.54 की रही थी। उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद टीम में अन्य प्रमुख स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। ये खिलाड़ी बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा और एडेन मार्करम भी स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं।

विकल्प

हसरंगा कर सकते हैं कमाल 

हसरंगा ने अब तक IPL में 35 विकेट लिए हैं। उनके ये सभी विकेट RCB के लिए खेलते हुए आए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.13 की रही है। बीच के ओवरों में (7-15) उन्होंने 22 विकेट झटके हैं और उनकी इकॉनमी रेट इस दौरान 7.9 की रही है। पॉवरप्ले में उन्होंने 16 विकेट और आखिरी ओवरों में (16-20) उनके नाम 20 विकेट है। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 235 विकेट अपने नाम किए हैं।

साथ

हसरंगा का साथ निभा सकते हैं सुंदर 

सुंदर ने IPL में 36 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी 7.34 की रही है। SRH के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी के नाम अभी सिर्फ 9 विकेट है। उनकी इकॉनमी इस दौरान 8.43 की रही है। बीच के ओवरों में इस खिलाड़ी ने 20 विकेट लिए हैं और 6.82 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। पॉवरप्ले के दौरान उनके नाम 12 विकेट है और उनकी इकॉनमी 7.77 की रही है। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 98 विकेट लिए हैं।

नजर

अभिषेक और शाहबाज के आंकड़ों पर एक नजर 

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज ने IPL में 14 विकेट लिए हैं। उनके 10 विकेट बीच के ओवरों में आए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.81 की रही है। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 54 विकेट झटके हैं और उनकी इकॉनमी 7.43 की रही है। अभिषेक ने IPL में जो 9 विकेट लिए हैं। वह सभी बीच के ओवरों के दौरान आए 8.87 की इकॉनमी से आए हैं। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 30 विकेट झटके हैं।