NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर 
    अगली खबर
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर 
    राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन करेंगे (तस्वीर: एक्स/ @IPL)

    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 21, 2024
    05:40 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान रॉयल्स (RR) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण की नीलामी में ज्यादा बड़े खिलाड़ियों के साथ नहीं गए।

    उन्होंने अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए। RR ने रोवमैन पॉवेल को 7.4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। इससे टीम का मध्यक्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है।

    इसके अलावा विदर्भ के बल्लेबाज शुभम दुबे के लिए उन्होंने 5.8 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

    आइए टीम की स्पिन गेंदबाजी आक्रमण पर एक नजर डालते हैं।

    संरचना

    ऐसी है RR की स्पिन गेंदबाजों की संरचना 

    RR के पास रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के रूप में 2 शानदार भारतीय स्पिन गेंदबाज हैं।

    टी-20 क्रिकेट में दोनों के आंकड़े कमाल के रहे हैं। इसके अलावा टीम के बाद एडम जैम्पा भी हैं।

    ऑलराउंडर आबिद मुश्ताक और रियान पराग भी गेंद से अहम योगदान दे सकते हैं।

    आबिद अभी तक IPL में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। घरेलू क्रिकेट में वह जम्मू कश्मीर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं।

    विकेट

    चहल ने IPL में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट 

    चहल IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 21.68 की औसत से 187 विकेट झटके हैं। RR के लिए इस खिलाड़ी ने 19.97 की औसत से 48 विकेट लिए हैं।

    बीच के ओवरों में (7-15) चहल के नाम 21.63 की औसत से 126 विकेट है। पॉवरप्ले में चहल ने 17 विकेट झटके हैं। आखिरी ओवरों में इस खिलाड़ी के नाम 54 विकेट है।

    टी-20 क्रिकेट में चहल ने 23.39 की औसत से 336 विकेट लिए हैं।

    ऑफस्पिनर

    IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर हैं अश्विन

    अश्विन ने IPL में 28.66 की औसत से 171 विकेट झटके हैं। वह ऑफ-स्पिनर के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    RR के लिए उन्होंने 33.50 की औसत से 26 विकेट लिए हैं।

    बीच के ओवरों में अश्विन ने 30.13 की औसत से 89 विकेट झटके हैं। पॉवरप्ले में उनके के नाम 47 विकेट है। आखिरी ओवरों में उन्होंने 35 विकेट लिए हैं।

    टी-20 क्रिकेट में अश्विन के नाम 25.89 की औसत से 301 विकेट है।

    नजर

    जैम्पा के आंकड़ों पर एक नजर 

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज जैम्पा ने IPL में 19.24 की औसत से 29 विकेट लिए हैं। RR के लिए उन्होंने 23.50 की औसत से 8 विकेट झटके हैं।

    उन्होंने बीच के ओवरों में 14 और आखिरी ओवरों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। IPL के इतिहास में 6 विकेट हॉल लेने वाले वह 3 गेंदबाजों में से एक हैं।

    टी-20 क्रिकेट में जैम्पा के नाम 289 विकेट है। उनकी औसत 22.71 की रही है।

    युवा

    अनकैप्ड भारतीय गेंदबाजों के आंकड़े 

    पराग ने अब तक IPL में सिर्फ 4 विकेट लिए हैं। हालांकि, टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी के आंकड़े अच्छे हैं। उन्होंने 29.39 की औसत से 41 विकेट झटके हैं।

    मुश्ताक का प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट में अच्छा रहा है। उन्होंने अब तक 29 मैच खेले हैं और इसकी 28 पारियों में 23.80 की औसत से 25 विकेट झटके हैं।

    उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/7 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 की नीलामी में KKR ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव, जानिए पूरी टीम  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024 नीलामी के दौरान पंजाब किंग्स से हुई चूक, फ्रेंचाइजी ने जारी किया अधिकारिक बयान पंजाब किंग्स
    मिचेल स्टार्क की 1 गेंद 7.4 लाख और पैट कमिंस की 6.1 लाख रुपये की पड़ेगी मिचेल स्टार्क
    IPL की विजेता टीम से ज्यादा पैसे मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को मिले, जानिए आंकड़े पैट कमिंस

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  चेन्नई सुपरकिंग्स
    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी  दिल्ली कैपिटल्स
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: शेरफेन रदरफोर्ड ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, पूरे किए 2,000 टी-20 रन  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    आंद्रे रसेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, जानिए उनके आंकड़े वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    तीसरा टेस्ट: भारत ने दिया इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य, यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: दूसरे टी-20 मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारत ने इंग्लैंड को हराकर दर्ज की टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स रविंद्र जडेजा

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: संजू सैमसन ने SRH के खिलाफ लगाया लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने रोमांचक मुकाबले में RR को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम SRH: अभिषेक शर्मा ने लगाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम SRH: युजवेंद्र चहल ने झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  युजवेंद्र चहल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025