NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: KKR ने RCB को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: KKR ने RCB को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    सुनील नरेन और फिल साल्ट ने KKR को दिलाई जोरदार शुरुआत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: KKR ने RCB को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 29, 2024
    10:48 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 10वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।

    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (83*) की पारी की मदद से 182/6 का स्कोर बनाया।

    जवाब में KKR ने वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक (50) की बदौलत 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    RCB को फाफ डु प्लेसिस (8) के विकेट के पतन के बाद कोहली और कैमरून ग्रीन (33) ने संभाला। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की।

    आखिरी ओवरों में दिनेश कार्तिक ने 8 गेंदों पर 20 रन बनाकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचा दिया।

    जवाब में सुनील नरेन (47) और फिल साल्ट (30) ने पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़े। इसके बाद वेंकटेश (50) और श्रेयस अय्यर (39*) ने टीम को जीत दिलाई।

    कोहली

    RCB से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने कोहली 

    कोहली के IPL में 241 छक्के हो गए हैं। वह अब RCB की ओर से IPL में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने क्रिस गेल रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने RCB का प्रतिनिधित्व करते हुए 239 छक्के लगाए हैं। इस सूची में एबी डिविलियर्स तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने RCB की जर्सी में 238 छक्के लगाए हैं।

    कोहली ने लीग में छक्के लगाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी (239) को भी पीछे छोड़ा है।

    स्टेडियम

    एक मैदान में सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली 

    कोहली अब किसी एक मैदान पर सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3,250 से अधिक रन बना लिए हैं।

    उन्होंने बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने मीरपुर में 3,238 टी-20 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने ट्रेंट ब्रिज में 3,036 रन और बांग्लादेश के तमीम इकबाल ने मीरपुर में 3,020 रन बनाए हुए हैं।

    इनके अलावा कोई भी 3,000 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सका है।

    रसेल

    रसेल ने हासिल की ये उपलब्धि 

    आंद्रे रसेल ने अपने 4 ओवर में 29 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए। RCB की पारी के दौरान अपना दूसरा विकेट लेते ही उनके IPL में 100 विकेट पूरे हो गए।

    इसके साथ ही वह इस लीग में 100 विकेट लेने और 2,000 रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

    रसेल KKR की ओर से दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस टीम में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ सुनील नरेन ने लिए हैं।

    जानकारी

    RCB की टीम ने पूरे किए 1,500 छक्के 

    RCB ने आज कुल 11 छक्के लगाए और इस बीच IPL इतिहास में 1,500 छक्के मारने वाली सिर्फ दूसरी टीम बन गई। लीग इतिहास में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड MI के नाम दर्ज है। इस टीम ने अब तक 1,575 छक्के जड़ दिए हैं।

    नरेन

    500 टी-20 खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने सुनील नरेन 

    नरेन ने आज अपने टी-20 करियर का 500वां मैच खेला। वह किरोन पोलार्ड (660), ड्वेन ब्रावो (573) और शोएब मलिक (542) के बाद ये आंकड़ा छूने वाले विश्व के कुल चौथे खिलाड़ी बने।

    इस मुकाबले में उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 गेंदों में 47 रन का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के भी लगाए।

    इससे पहले अपनी गेंदबाजी में उन्होंने 1 विकेट लिया था।

    वेंकटेश

    वेंकटेश अय्यर ने IPL में पूरे किए अपने 1,000 रन 

    वेंकटेश ने अपने IPL करियर का 8वां अर्धशतक 29 गेंदों पर पूरा किया।

    वह 30 गेंदों पर 50 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए।

    उनके अब IPL में 38 मैचों में 28.14 की औसत और 131.73 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,013 रन बनाए हैं। वह इस लीग में एक शतक भी लगा चुके हैं।

    जानकारी

    कोहली ने इस मामले में की रैना की बराबरी

    कोहली ने मैच में फील्डिंग करते समय एक शानदार कैच भी पकड़ा। उनके अब IPL इतिहास में कुल 109 कैच हो गए हैं। वह लीग में संयुक्त रूप से सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना की बराबरी की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: SRH बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL में SRH और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024: शिवम दुबे ने GT के खिलाफ 22 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े शिवम दुबे
    IPL 2024: CSK ने GT को 63 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2024

    IPL 2024

    IPL: कप्तान के तौर पर कैसा रहा महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन? नाम हैं ये रिकार्ड्स  महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2024: KKR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में PBKS और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में KKR और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    भारतीय टीम में जगह मिलने पर आई रिंकू सिंह की प्रतिक्रिया, इंस्टाग्राम पर साझा की स्टोरी रिंकुसिंह
    श्रेयस अय्यर हो सकते भारतीय टीम के अगले कप्तान, इस विदेश खिलाड़ी ने सुझाया नाम श्रेयस अय्यर
    IPL: गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को कहा अलविदा, कोलकाता नाइट राइडर्स का थामा हाथ  गौतम गंभीर
    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम, जानिए इसका इतिहास  इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    प्रवीण कुमार ने फेंके हैं IPL में सर्वाधिक मेडन ओवर, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली ने IPL में सर्वाधिक बार बनाया है 30+ स्कोर, जानिए अन्य के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम RCB: एलिस पेरी का कारनामा, WPL में 6 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनीं विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: RCB ने मुंबई इंडियंस को हराकर बनाई प्लेऑफ में जगह, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025