NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए
    अगली खबर
    रोहित शर्मा ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए
    IPL 2024 में रोहित शर्मा ने बनाए 417 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    रोहित शर्मा ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए

    लेखन अंकित पसबोला
    May 21, 2024
    07:29 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) का निराशाजनक प्रदर्शन रहा।

    हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI की टीम सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी और 10 मैचों में हार मिली।

    MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस संस्करण में निरंतरता से रन बनाने में असफल रहे। इसके बावजूद वह अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    मौजूदा संस्करण में उनके द्वारा बनाए रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    IPL 2024 में रोहित का ऐसा रहा प्रदर्शन 

    रोहित ने IPL 2024 में 14 मैचों में 32.07 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 1 ही अर्धशतक लगाया।

    रोहित ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार शतक लगाया था।

    MI के लिए रोहित के बाद दूसरे सर्वाधिक रन तिलक वर्मा ने बनाए हैं।

    बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 13 मैचों में 41.60 की औसत और 149.64 की स्ट्राइक रेट से 416 रन बनाए थे।

    शतक 

    MI के लिए 1 से अधिक शतक 

    रोहित ने CSK के खिलाफ 53 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए थे। उस मैच में जीत के लिए मिले 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए MI की टीम 186/6 का स्कोर ही बना सकी थी।

    रोहित MI के लिए एक से अधिक शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे।

    वह MI और CSK के बीच IPL मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने सुरेश रैना को भी पीछे छोड़ दिया था।

    छक्के 

    रोहित ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए अपने 500 छक्के

    CSK के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान रोहित ने टी-20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे किए। वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने थे।

    क्रिकइंफो के अनुसार, टी-20 प्रारूप में छक्कों के मामले में केवल क्रिस गेल (1,056), कीरोन पोलार्ड (860), आंद्रे रसेल (684) और कॉलिन मुनरो (548) ही रोहित से आगे हैं।

    उन्होंने 440 टी-20 मैचों में 510 छक्के लगाए हैं।

    जानकारी

    वानखेड़े स्टेडियम में पूरे किए 2,500 टी-20 रन 

    रोहित ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ MI के अंतिम लीग मैच में 38 गेंदों में 68 रन बनाए। इसके साथ वह मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में 2,500 टी-20 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे।

    अन्य रिकॉर्ड्स 

    रोहित ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स

    ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच के दौरान रोहित ने अपने 11,500 टी-20 रन पूरे किए थे।

    वह विराट कोहली के बाद इस आंकड़े को पार करने वाले दूसरे भारतीय बने थे।

    वह MI की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने पोलार्ड को पीछे छोड़ा था।

    रोहित इस प्रतिष्ठित लीग में 250 मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा ने IPL में सर्वाधिक खिलाड़ियों के साथ की 1,000+ रन की साझेदारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा सभी प्रारूप में 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने इस सीरीज में लगाया अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने शतक जड़कर इस मामले में की सचिन तेंदुलकर की बराबरी भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    CSK बनाम RR: सिमरजीत सिंह ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: CSK ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    CSK बनाम RR: ट्रेंट बोल्ट ने IPL में खेले 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े  ट्रेंट बोल्ट
    रविचंद्रन अश्विन ने चेपॉक स्टेडियम पर पूरे किए अपने 50 IPL विकेट, जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024

    IPL में RR और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: युजवेंद्र चहल का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: श्रेयष अय्यर का राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: SRH बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    IPL: कप्तान के तौर पर कैसा रहा महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन? नाम हैं ये रिकार्ड्स  महेंद्र सिंह धोनी
    सुनील नरेन 500 टी-20 मैच खेलने वाले पहले स्पिनर बने, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स सुनील नरेन
    शाकिब अल हसन 4,500 टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL के वो बड़े रिकॉर्ड्स जो अब भी क्रिस गेल के नाम पर हैं दर्ज  क्रिस गेल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025