IPL 2024: पृथ्वी शॉ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी (66) खेली।
यह उनके IPL करियर का 14वां और MI के खिलाफ पहली ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 31 गेंदों में पूरा किया।
उनकी इस पारी की बदौलत ही DC की टीम मैच में बनी रही।
आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही पृथ्वी की पारी और साझेदारी?
DC को 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 रन के कुल स्कोर पर डेविड वार्नर (10) के रूप में पहला झटका लग गया था।
उसके बाद पृथ्वी ने अभिषेक पोरेल के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 78 रन की अहम साझेदारी निभाई।
इसके बाद पृथ्वी बुमराह की तेज यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 40 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से महत्वपूर्ण 66 रन बनाए।
करियर
कैसा रहा है पृथ्वी का IPL करियर?
पृथ्वी ने साल 2018 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।
वह अब तक इस प्रतिष्ठित लीग में 74 मैचों की इतनी ही पारियों में 24.50 की औसत और 146.68 की स्ट्राइक रेट से 1,813 रन अपने नाम कर चुके हैं।
इस दौरान उन्होंने 14 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन का रहा है। वह अब तक 222 चौके और 61 छक्के भी जड़ चुके हैं।