NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: MI ने SRH को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: MI ने SRH को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    SRH के खिलाफ MI ने दर्ज की जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: MI ने SRH को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    May 06, 2024
    11:15 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हरा दिया।

    वानखेड़े स्टेडियम में SRH ने पहले गेंदबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 173/8 का स्कोर बनाया।

    जवाब में MI ने सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी (102*) की बदौलत 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। ये MI की इस सीजन में चौथी जीत है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    शुरुआत में लड़खड़ाने के बावजूद MI ने हासिल किया लक्ष्य

    SRH ने अभिषेक शर्मा (11) और मयंक अग्रवाल (5) के विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद ट्रेविस हेड ने 48 रन की पारी खेली।

    उनके अलावा निचले क्रम में कप्तान पैट कमिंस (35) ने उपयोगी योगदान देते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में MI ने 31 रन तक रोहित शर्मा (4), ईशान किशन (9) और नमन धीर (0) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार और तिलक वर्मा (37*) ने उम्दा पारी खेलते हुए जीत दिलाई।

    हेड

    हेड ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए अपने 3,000 रन 

    हेड अपने IPL करियर के 5वें अर्धशतक बनाने से चूक गए। वह 30 गेंदों पर 48 रन बनाकर पीयूष चावला के शिकार बने। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया।

    इस बीच उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 3,000 रन भी पूरे किए।हेड ने अपने टी-20 करियर में अब तक 120 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 30 की औसत के साथ 3,040 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक के अलावा 13 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।

    चावला

    चावला और हार्दिक ने लिए 3-3 विकेट 

    पीयूष ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 33 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 8.20 की रही।

    उनके IPL में अब 186 विकेट हो गए हैं। वह इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

    MI के कप्तान हार्दिक ने 4 ओवर में 31 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को आउट किया। उनकी इकॉनमी रेट मैच में 7.80 की रही।

    इस लीग में हार्दिक के अब 64 विकेट हो गए हैं।

    सूर्यकुमार

    सूर्यकुमार ने शतक लगाते हुए पूरे किए अपने 3,500 IPL रन 

    सूर्यकुमार ने उम्दा लय में बल्लेबाजी की और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने अपने IPL करियर में 3,500 रन भी पूरे किए।

    उन्होंने तिलक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 143 रन की अटूट साझेदारी की।

    क्रीज पर टिक जाने के बाद सूर्यकुमार ने 51 गेंदों पर अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

    वह 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर नाबाद रहे।

    शतक

    सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में लगाया अपना छठा शतक 

    सूर्यकुमार के टी-20 क्रिकेट में अब 6 शतक हो गए हैं। उन्होंने केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़ की बराबरी कर ली है। इन दोनों खिलाड़ियों ने भी टी-20 क्रिकेट में 6 शतक लगाए हैं।

    रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में 8 और विराट कोहली के बल्ले से टी-20 क्रिकेट में 9 शतक निकले हैं।

    सूर्यकुमार MI के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम भी MI के लिए 2 शतक है।

    कमिंस

    कमिंस ने बल्लेबाजी में किया कमाल 

    कमिंस ने 17 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और इतने ही छक्के रहे। वह अब IPL इतिहास में नंबर-9 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

    कमिंस ने कुलदीप यादव की बराबरी की, जिन्होंने इसी सीजन में KKR के विरुद्ध नाबाद 35 रन बनाए थे।

    इस संबंध में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड हरभजन सिंह (49*, IPL 2010) के नाम पर है।

    अंक तालिका

    अंक तालिका में ऐसी है टीमों की स्थिति 

    MI की यह 12 मैचों के बाद चौथी जीत है। हार्दिक की कप्तानी में 8 अंको (-0.212) के साथ MI अब नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

    SRH की यह 11 मैचों के बाद पांचवीं हार है। इस शिकस्त के बावजूद कमिंस के नेतृत्व में SRH की टीम 12 अंको (-0.065) के साथ चौथे पायदान पर बनी हुई है।

    KKR की टीम 11 में से 8 मैच जीतकर शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    मुंबई इंडियंस
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    MI बनाम KKR: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसे मिलेगी मदद? जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: RCB बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL में RCB और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: विराट कोहली का GT के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024

    IPL 2024: PBKS बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम KKR: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा इस संस्करण का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम KKR: नुवान तुषारा ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: जसप्रीत बुमराह ने KKR के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: सूर्यकुमार यादव का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR बनाम MI के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम MI: ट्रेंट बोल्ट IPL में पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने इंडियन प्रीमियर लीग
    ट्रेंट बोल्ट ने रोहित को टी-20 क्रिकेट में छठी बार किया आउट, हासिल की यह उपलब्धि इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम SRH: ट्रेविस हेड ने जड़ा IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े  ट्रेविस हेड
    IPL 2024: कुलदीप यादव ने SRH के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम SRH: शाहबाज अहमद ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025