Page Loader
IPL 2024: मुकेश कुमार ने MI के खिलाफ पहली बार चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े
मुकेश कुमार ने चटकाए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: मुकेश कुमार ने MI के खिलाफ पहली बार चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े

Apr 27, 2024
08:36 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 3 विकेट अपने नाम किए। यह उनके IPL करियर का तीसरा और MI के खिलाफ पहला ही 3 विकेट हॉल रहा है। हालांकि, वह मैच में काफी महंगे साबित हुए, लेकिन उनके द्वारा चटकाए गए विकेटों के कारण DC को 10 से जीत हासिल करने में खासी मदद मिली। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़े जानते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही मुकेश की गेंदबाजी?

मुकेश ने 258 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही MI को 45 रन के कुल स्कोर पर ईशान किशन (20) के रूप में दूसरा झटका देकर अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने जरूरत के समय टिम डेविड (37) और पीयूष चावला (10) को भी पवेलियन की राह दिखाकर टीम की जीत पक्कीर कर दी। हालांकि, वह काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 14.80 की इकॉनमी से 59 रन खर्च किए।

करियर

कैसा रहा है मुकेश का IPL करियर?

मुकेश ने साल 2013 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 17 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें करीब 32 की औसत और 10.46 की इकॉनमी से 20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। इसी तरह वह अब तक टी-20 क्रिकेट में 58 मैचों में करीब 9 की इकॉनमी से 59 विकेट चटका चुके हैं।