NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर
    अगली खबर
    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर
    संजू सैमसन RR के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 04, 2024
    08:33 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। IPL के इतिहास की पहली चैंपियन रही राजस्थान रॉयल्स (RR) इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

    इस सीजन फ्रेंचाइजी के कप्तान संजू सैमसन होंगे। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर जैसे धाकड़ बल्लेबाज भी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में इस सीजन टीम से काफी उम्मीदें होंगी।

    आइए टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

    #1

    संजू सैमसन 

    सैमसन ने RR के लिए पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए अब तक 130 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.11 की औसत से 3,403 रन बनाए हैं।

    वह RR के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 13 बार नाबाद भी रहे हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 138.72 की रही है।

    सैमसन ने RR के लिए 2 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन का रहा है।

    #2

    अजिंक्य रहाणे 

    अजिंक्य रहाणे RR के लिए रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वह पहली बार साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी के लिए खेले थे।

    आखिरी बार वह साल 2019 में इस टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे।

    उन्होंने 106 मैच की 99 पारियों में 35.6 की औसत से 3,098 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 2 शतक और 21 अर्धशतक निकले हैं। वह 12 बार नाबाद रहे हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 रन रहा है।

    #3

    जोस बटलर 

    जोस बटलर साल 2018 से RR फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं। उन्होंने 72 मैच की 71 पारियों में 42.12 की औसत से 2,696 रन बना चुके हैं।

    वह रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 5 शतक और 18 अर्धशतक इस टीम के लिए लगाए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है। वह 7 बार नाबाद भी रहे हैं। बटलर की स्ट्राइक रेट RR के लिए 148.78 की रही है।

    #4

    शेन वॉटसन 

    शेन वॉटसन साल 2008 से 2015 तक RR की टीम का हिस्सा रहे थे। वह इस टीम के लिए 84 मैच खेले और इसकी 81 पारियों में 12 बार नाबाद रहते हुए 2,474 रन बनाए थे।

    उनकी औसत 35.85 की रही थी। उन्होंने 140.16 की शानदार स्ट्राइक रेट से इस फ्रेंचाइजी के लिए बल्लेबाजी की थी।

    उनके बल्ले से 2 शतक और 14 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन रहा था।

    #5

    राहुल द्रविड़

    भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ साल 2011 से 2013 तक RR की टीम का हिस्सा रहे और उन्होंने 52 मैच की 51 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 1,324 रन बनाए।

    उनकी औसत 27.02 की रही।

    उन्होंने 108.88 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और उनके बल्ले से 7 अर्धशतक भी निकले थे। इस दिग्गज खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 रन रहा था। वह कुछ साल तक RR के कोच भी रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान रॉयल्स
    टी-20 क्रिकेट
    इंडियन प्रीमियर लीग
    संजू सैमसन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    राजस्थान रॉयल्स

    RR बनाम SRH: अभिषेक शर्मा ने लगाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम SRH: युजवेंद्र चहल ने झटके 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  युजवेंद्र चहल
    IPL 2023: KKR बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: जोस बटलर का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  जोस बटलर

    टी-20 क्रिकेट

    WPL के दूसरे संस्करण का हुआ रंगारंग आगाज, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: एलिस कैप्सी ने जड़ा लीग में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: यास्तिका भाटिया ने जड़ा लीग में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाजों के आंकड़ों पर एक नजर  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर मुंबई इंडियंस
    IPL 2024 से बाहर हुए गस एटकिंसन, दुष्मंथ चमीरा कोलकाता नाइट राइडर्स में लेंगे उनकी जगह  टी-20 क्रिकेट

    संजू सैमसन

    RR बनाम SRH: संजू सैमसन ने जमाया IPL करियर का 18वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RR ने SRH को 72 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RR ने PBKS के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025