Page Loader
IPL 2024: विराट कोहली का PBKS के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
विराट कोहली PBKS के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: विराट कोहली का PBKS के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

May 08, 2024
04:13 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 58वें मुकाबले में गुरुवार (9 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। यह मुकाबला PBKS के घरेलू मैदान यानी धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें सबकी निगाहें विराट कोहली पर होगी, क्योंकि उनका PBKS के खिलाफ प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और वह फिर से बड़ी पारी खेलने को आतुर होंगे। आइए कोहली के IPL में PBKS के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

कोहली ने PBKS के खिलाफ 33.50 की औसत से बनाए हैं रन

कोहली को PBKS के खिलाफ बल्लेबाजी करना खास पसंद है। वह PBKS के खिलाफ 31 मैच में 33.50 की औसत और 129.74 की स्ट्राइक रेट से 938 रन बना चुके हैं। उन्होंने एक शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन का रहा है। वह 5 बार नाबाद भी रहे हैं। इसी तरह वह फील्डिंग करते हुए 12 कैच की लपक चुके हैं। उम्मीद है कि इस मैच में भी वह कमाल कर सकते हैं।

आंकड़े

PBKS के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन?

कोहली ने PBKS के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का 6 IPL मुकाबले में सामना किया है, जिसमें वह एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। कोहली उनके खिलाफ 30 गेंदों में 56 रन बनाने में सफल रहे हैं। सैम कर्रने के खिलाफ उन्होंने 6 पारियों में 46 गेंदों में 70 रन बनाए हैं और 2 बार आउट हुए हैं। राहुल चाहर के खिलाफ उन्होंने 7 पारी में 39 गेंदों में 39 रन बनाए और 1 बार उनका शिकार बने हैं।

करियर

कैसा रहा है कोहली का IPL करियर?

कोहली ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 248 मैच की 240 पारियों में 38.45 की औसत और 131.13 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,805 रन बना चुके हैं। इसमें 8 शतक और 54 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन का रहा है। वह 37 बार नाबाद भी रहे हैं। उन्होंने 144 IPL मैचों में कप्तानी करते हुए 68 में जीत हासिल की है।