Page Loader
IPL 2024: जॉनी बेयरस्टो का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
जॉनी बेयरस्टो RCB के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: जॉनी बेयरस्टो का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

May 08, 2024
05:26 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 58वां मैच गुरुवार (9 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच PBKS के घरेलू मैदान यानी धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें RCB की नजर PBKS के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टों को जल्द आउट करने पर होगी। वह अभी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। आइए बेयरस्टो के IPL में RCB के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

RCB के खिलाफ कैसा रहा है बेयरस्टो का प्रदर्शन?

बेयरस्टो का IPL करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। RCB के खिलाफ भी उनके आंकड़े सराहनीय रहे हैं। इस टीम के खिलाफ बेयरस्टो ने अब तक 5 मैच में 52.20 की औसत और 177.55 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 114 रन का रहा है। वह फिर से इस टीम के खिलाफ बड़ी पारी खेल सकते हैं।

आंकड़े

RCB के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ बेयरस्टो का प्रदर्शन?

बेयरस्टो का RCB के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से 3 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह केवल एक बार आउट हुए हैं। वह सिराज के खिलाफ 25 गेंदों में 54 रन बनाने में सफल रहे हैं। करण शर्मा के खिलाफ उन्होंने 1 पारी में 9 गेंदों में 23 रन बनाए हैं और आउट नहीं हुए हैं। इसी तरह यश दयाल के खिलाफ उन्होंने 1 पारियों में 1 गेंद में कोई रन नहीं बनाया और आउट भी नहीं हुए।

करियर

कैसा रहा है बेयरस्टो का IPL करियर?

बेयरस्टो ने IPL में अब तक 48 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह 4 बार नाबाद रहते हुए 35.18 की औसत और 145.76 की स्ट्राइक रेट से 1,548 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी निकले हैं। टी-20 क्रिकेट में वह 4 शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने अब तक खेले 198 मैच में 4,830 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 27 अर्धशतक भी निकले हैं।