Page Loader
IPL 2024: रोहित शर्मा का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे रोहित शर्मा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रोहित शर्मा का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

May 05, 2024
03:14 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 55वें मुकाबले में सोमवार (6 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मुकाबला MI के घरेलू मैदान यानी वानखेडे़ स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मैच में सबकी नजर MI के बल्लेबाज रोहित शर्मा पर होगी, क्योंकि उनका इस टीम के खिलाफ प्रदर्शन दमदार रहा है। SRH की टीम उन्हें जल्द आउट करना चाहेगी। आइए रोहित के IPL में SRH के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

SRH के खिलाफ कैसी रही है रोहित की बल्लेबाजी?

रोहित ने वैसे तो लीग की सभी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन SRH के खिलाफ उनके आंकड़े औसत ही रहे हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अपने करियर में 22 मैच खेले हैं, जिसमें वह 22.89 की औसत और 133.44 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान वह केवल 2 अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन का रहा है। वह 3 बार नाबाद भी रहे हैं।

आंकड़े

SRH के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन?

रोहित ने SRH के प्रमुख तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का 14 IPL मुकाबलों में सामना किया है, जिसमें वह 1 बार आउट हुए हैं। रोहित उनके खिलाफ 61 गेंदों में 81 रन बनाने में सफल रहे हैं। पैट कमिंस के खिलाफ उन्होंने 5 पारियों में 23 गेंदों में 31 रन बनाए हैं और 2 बार उनका शिकार बने हैं। टी नटराजन के खिलाफ उन्होंने 2 पारी में 9 गेंदों में 17 रन बनाए और एक बार उनका शिकार बने हैं।

करियर

कैसा रहा है राेहित का IPL करियर?

रोहित ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 254 मैच की 249 पारियों में 29.71 की औसत और 131.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,537 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 रन का रहा है। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी करते हुए 87 में जीत और 67 में हार हासिल की है। 4 मैच टाई रहे हैं।