Page Loader
IPL 2024: विराट कोहली का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
विराट कोहली का गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेहतरीन रहा है प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: विराट कोहली का GT के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 27, 2024
04:11 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 45वें मुकाबले में रविवार (28 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। यह मुकाबला GT के घरेलू मैदान यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सबकी निगाहें विराट कोहली पर होगी, क्योंकि उनका GT के खिलाफ प्रदर्शन दमदार रहा है और वह फिर से बड़ी पारी खेलने को आतुर होंगे। आइए कोहली के IPL में GT के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

GT के खिलाफ कोहली के आंकड़ों पर एक नजर

कोहली को GT के खिलाफ बल्लेबाजी करना खास पसंद है। उन्होंने GT के खिलाफ 3 मैच में 116 की औसत और 138.10 की स्ट्राइक रेट से 232 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक के अलावा 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* रन रहा है। विशेष रूप से कोहली ने अपने तीनों मैचों में GT के खिलाफ बड़ी पारी खेली है। ऐसे में उम्मीद है कि इस मैच में भी वह कमाल कर सकते हैं।

आंकड़े

GT के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन?

कोहली ने GT के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का 10 IPL मुकाबले में सामना किया है, जिसमें वह एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। कोहली उनके खिलाफ 56 गेंदों में 75 रन बनाने में सफल रहे हैं। उमेश यादव के खिलाफ उन्होंने 14 पारियों में 96 गेंदों में 168 रन बनाए हैं और 3 बार आउट हुए हैं। राशिद खान के खिलाफ उन्होंने 7 पारी में 58 गेंदों में 70 रन बनाए और 2 बार उनका शिकार बने हैं।

करियर

कैसा रहा है कोहली का IPL करियर?

कोहली ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 246 मैच की 238 पारियों में 38.08 की औसत और 130.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,693 रन बना चुके हैं। इसमें 8 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन का रहा है। वह 36 बार नाबाद भी रहे हैं। उन्होंने 144 IPL मैचों में कप्तानी करते हुए 68 में जीत हासिल की है।