Page Loader
IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर 
RCB के लिए मोहम्मद सिराज कमाल का प्रदर्शन करते आए हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर 

Mar 06, 2024
07:11 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। एक बार फिर इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम के कप्तान अनुभवी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस हैं। पिछले सीजन RCB छठे स्थान पर रही थी। मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे गेंदबाज टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में आइए टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

युजवेंद्र चहल 

युजवेंद्र चहल साल 2014 से 2021 तक RCB की टीम का हिस्सा रहे। वह इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 113 मैच की 112 पारियों में 22.03 की औसत से 139 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.58 की रही है। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/25 का रहा है। अभी चहल राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम का हिस्सा हैं।

#2

हर्षल पटेल 

हर्षल पटेल ने RCB के लिए पहला मुकाबला साल 2012 में खेला था। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 80 मैच खेले हैं और इसकी 77 पारियों में 23.17 की औसत से 99 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.47 की रही है। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 का रहा है। हर्षल अब पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते नजर आएंगे।

#3

विनय कुमार

RCB के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में विनय कुमार तीसरे स्थान पर हैं। इस पूर्व खिलाड़ी ने साल 2008 से 2013 तक 70 मुकाबले RCB के लिए खेले थे। इस दौरान उन्होंने 69 पारियों में 24.77 की औसत से 80 विकेट लिए थे। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/40 का रहा था। विनय अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

#4

मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज पहली बार साल 2018 में RCB के लिए खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने अब तक इस फ्रेंचाइजी के लिए 73 मैच खेले हैं। इसकी 73 पारियों में उन्होंने 31.08 की औसत से 68 विकेट लिए हैं। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 का रहा है। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.47 की रही है।

#5

अनिल कुंबले

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले साल 2008 से 2010 तक RCB की टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 51 मैच खेले थे। इसकी 51 पारियों में उन्होंने 24.58 की औसत से 53 विकेट लिए थे। वह 2 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/5 का रहा था। अभी कुंबले कॉमेंट्री करते हुए नजर आते हैं।