LOADING...
IPL 2024: चेन्नई सुपरकिंग्स के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर 
चेन्नई सुपरकिंग्स इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर सकती है (तस्वीर: एक्स/ @IPL)

IPL 2024: चेन्नई सुपरकिंग्स के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर 

Mar 05, 2024
06:08 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) एक बार फिर यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी। टीम के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये आखिरी सीजन भी हो सकता है। पहले सीजन से ही यह फ्रेंचाइजी अपने गेंदबाजों पर काफी भरोसा जताती है। ऐसे में आइए टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

ड्वेन ब्रावो

CSK के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था। आखिरी बार वह 2022 में CSK के लिए खेलते हुए नजर आए थे। वह इस टीम के लिए 130 मैच खेले और 22.66 की औसत से 154 विकेट लेने में सफल रहे थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/42 विकेट का रहा था। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 8.32 की इकॉनमी से गेंदबाजी की थी।

#2

रविंद्र जडेजा 

CSK के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपनी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 172 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 27.82 की औसत से 134 विकेट झटके हैं। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/16 विकेट का रहा है। उन्होंने CSK के लिए 7.68 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।

#3

रविचंद्रन अश्विन 

रविचंद्रन अश्विन साल 2009 से 2015 तक CSK की टीम का हिस्सा रहे थे। वह फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 121 मैच की 118 पारियों में 23.7 की औसत से 120 विकेट झटके थे। उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/18 का रहा था। अश्विन अभी राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम का हिस्सा हैं और इस साल खेलते हुए नजर आएंगे।

#4

एल्बी मोर्केल

एल्बी मोर्केल CSK के स्टार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वह साल 2008 से 2013 तक इस फ्रेंचाइजी के लिए खेले। उन्होंने 92 मैच की 89 पारियों में 25.9 की औसत से 91 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 7.97 की रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/32 का रहा था। वह इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। मोर्केल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

#5

दीपक चाहर

दीपक चाहर CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 68 मुकाबले खेले हैं। इसकी 68 पारियों में उन्होंने 26.81 की औसत से 71 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 26.81 की रही है। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/13 का रहा है। चाहर ने 7.84 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।