NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: KKR ने जीता अपना तीसरा खिताब, फाइनल में SRH को दी करारी शिकस्त
    अगली खबर
    IPL 2024: KKR ने जीता अपना तीसरा खिताब, फाइनल में SRH को दी करारी शिकस्त
    KKR ने जीता अपना तीसरा खिताब (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: KKR ने जीता अपना तीसरा खिताब, फाइनल में SRH को दी करारी शिकस्त

    लेखन अंकित पसबोला
    May 26, 2024
    10:26 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हराते हुए अपना तीसरा खिताब जीता।

    एमए चिदंबरम स्टेडियम में जीत के लिए मिले 114 रन के छोटे से लक्ष्य को KKR ने 11वें ओवर में हासिल किया।

    दूसरी तरह SRH की टीम 2016 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने से चूक गई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    KKR ने एकतरफा अंदाज में जीता फाइनल मैच 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH को अभिषेक शर्मा (2), ट्रेविस हेड (0) और राहुल त्रिपाठी (9) के रूप में शुरुआती झटके लग गए।

    खराब शुरुआत के बाद भी SRH के विकेटों के गिरने का क्रम जारी रहा और पूरी टीम सिर्फ 113 रन पर सिमट गई।

    जवाब में KKR को 11 के स्कोर पर सुनील नरेन के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद वेंकटेश अय्यर (52*) और रहमानुल्लाह गुरबाज (39) की पारियों की बदौलत KKR ने जीत हासिल की।

    जानकारी

    KKR ने बनाया पॉवरप्ले ओवर्स में ये रिकॉर्ड

    KKR ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और पॉवरप्ले ओवर्स के बाद 72/1 का स्कोर बनाया। यह IPL फाइनल में किसी भी टीम का पॉवरप्ले ओवर्स का सबसे बड़ा स्कोर है।

    SRH

    SRH ने बनाया फाइनल का सबसे कम टीम स्कोर 

    SRH ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए फाइनल का सबसे कम स्कोर बनाया है।

    बता दें कि IPL 2013 के फाइनल में CSK की टीम मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 125/9 का स्कोर ही बना सकी थी।

    इस सूची में तीसरा सबसे कम स्कोर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (128/6 बनाम MI, IPL 2017) के नाम पर है।

    इसके साथ ही SRH अब IPL के फाइनल में ऑलआउट होने वाली भी पहली टीम बन गई है।

    रिकॉर्ड्स 

    SRH ने बनाए ये अनचाहे रिकॉर्ड्स 

    यह SRH के IPL इतिहास का संयुक्त रूप से दूसरा सबसे कम स्कोर भी रहा है। SRH का सबसे कम स्कोर 96 रन है, जो उसने IPL 2009 में MI के खिलाफ बनाया था।

    SRH के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच कमिंस ने सर्वाधिक 24 रन का योगदान दिया।

    यह IPL के फाइनल में पहला ऐसा उदाहरण है, जिसमें किसी टीम के किसी भी खिलाड़ी ने 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छूआ है।

    रसेल

    रसले ने चटकाए 3 विकेट 

    रसेल ने अपने IPL करियर का 13वां और इस सीजन में दूसरा 3 विकेट हॉल लिया।

    उन्होंने एडेन मार्करम (20) अब्दुल समद (4) और कमिंस (24) को अपना शिकार बनाया। रसेल ने मैच में अपने कोटे के 2.3 ओवर में केवल 19 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

    अपने IPL करियर में उन्होंने 127 पारियों में 23.01 की औसत से 115 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/15 का रहा है।

    खिताब 

    KKR ने तीसरी बार जीता खिताब 

    KKR ने 2012 में पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद 2014 में टीम दूसरी बार विजेता बनी थी।

    दिलचस्प रूप से इन दोनों मौकों पर गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे और इस सीजन में मेंटोर के रूप में टीम के साथ बने हुए थे।

    KKR से ज्यादा खिताब सिर्फ चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) ने जीते हैं। ये दोनों टीमें 5-5 बार इस ट्रॉफी को जीत चुकी हैं।

    वेंटकेश 

    वेंकटेश अय्यर ने लगाया IPL 2024 में चौथा अर्धशतक 

    वेंकटेश ने इस सीजन का चौथा और अपने IPL करियर का 11वां अर्धशतक लगाया।

    वह 26 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

    दिलचस्प रूप से यह प्लेऑफ मैचों में उनका लगातार चौथा अर्धशतक है।

    वह अब प्लेऑफ मैचों में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ सुरेश रैना है, जिन्होंने 7 बार 50+ स्कोर बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में शादी का खाना छूने पर दलित परिवार को पीटा, 11 पर FIR  उत्तर प्रदेश
    IPL 2025: टिम डेविड में अभ्यास के दौरान लिया बारिश का आनंद, सामने आया मजेदार वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    कान्स 2025 पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, 'वुमन इन सिनेमा' में शामिल होने के लिए जताया आभार जैकलीन फर्नांडिस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 में 7 मैच ही जीत पाई लखनऊ सुपर जायंट्स, जानिए कैसा रहा सफर  लखनऊ सुपर जायंट्स
    स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा, ब्रॉडकास्टर ने निजी बातचीत का वीडियो किया था शेयर  रोहित शर्मा
    IPL 2024 में 7 मैच ही जीत सकी DC की टीम, जानिए कैसा रहा सफर दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: SRH ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी 8वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024

    IPL 2024

    शुभमन गिल ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए शुभमन गिल
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: रहमनुल्लाह गुराबाज ने पूरे किए 4,000 टी-20 रन, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: KKR ने फाइनल में किया प्रवेश, क्वालीफायर-1 में SRH को 8 विकेट से हराया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    LSG बनाम KKR: सुनील नरेन ने इस संस्करण में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े सुनील नरेन
    IPL 2024: नवीन-उल-हक ने KKR के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने LSG को हराते हुए हासिल किया शीर्ष स्थान, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम KKR: वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    SRH बनाम LSG: आयुष बदोनी ने जड़ा IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: SRH ने LSG को हराते हुए दर्ज की 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम LSG: ट्रेविस हेड ने लगाया IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस IPL 2024 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025