Page Loader
IPL 2024: राशिद खान का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
दिल्ली कैपिटल्स को राशिद खान से रहना होगा सतर्क (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: राशिद खान का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 16, 2024
03:48 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 32वें मुकाबले में बुधवार (17 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (GT) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। यह मुकाबला GT के घरेलू मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में GT के ऑलराउंडर राशिद खान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूती प्रदान करना चाहेंगे, जबकि DC की नजर उन्हें बेअसर करने पर होगी। आइए राशिद के IPL में DC के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

DC के खिलाफ कैसा रहा है राशिद का प्रदर्शन?

राशिद ने IPL में DC के खिलाफ 15 मैच खेले हैं और उनमें शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस टीम के खिलाफ 18.15 की औसत और 6.05 की इकॉनमी से 20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/7 विकेट का रहा है। इसी तरह वह 7 पारियों में 36 रन भी बना चुके हैं। इसमें भी 2 बार वह नाबाद रहे हैं। ऐसे में वह इस बार भी गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने को आतुर होंगे।

आंकड़े

DC के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ राशिद का प्रदर्शन?

राशिद ने DC के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का 3 IPL मुकाबलों में सामना किया है ओर उन्हें 1 बार आउट करने में सफल रहें हैं। शॉ ने उनके खिलाफ 14 गेंदों में 22 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत के खिलाफ उन्होंने 10 पारी में 76 गेंदों में 87 रन खर्च किए हैं और 2 बार आउट किया है। अक्षर पटेल के खिलाफ उन्होंने 8 पारियों में 30 गेंदों में 30 रन लुटाएं हैं और 2 बार आउट किया है।

करियर

कैसा रहा है राशिद का IPL करियर?

राशिद ने साल 2017 में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह 115 मैचों में 21.21 की औसत और 6.15 की इकॉनमी रेट के साथ 145 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह 16 बार 3 और 2 बार 4 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 विकेट का रहा है। इसी तरह वह 56 पारियों में 1 अर्धशतक की मदद से 472 रन भी अपने नाम कर चुके हैं।