Page Loader
IPL 2024: जॉनी बेयरस्टो का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
जॉनी बेयरस्टो CSK के खिलाफ खेलना चाहेंगे बड़ी पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: जॉनी बेयरस्टो का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

May 04, 2024
03:34 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 53वां मैच रविवार (5 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच PBKS के घरेलू मैदान यानी धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें CSK की नजर PBKS के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टों को जल्द से जल्द आउट करने पर होगी। वह अभी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। आइए बेयरस्टो के IPL में CSK के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

CSK के खिलाफ कैसा रहा है बेयरस्टो का प्रदर्शन?

बेयरस्टो का IPL करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। CSK के खिलाफ भी उनके आंकड़े सराहनीय रहे हैं। इस टीम के खिलाफ बेयरस्टो ने अब तक 7 मैच में 23.83 की औसत और 128.83 की स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उन्होंने 61* रन के उच्चतम स्कोर के साथ एकमात्र अर्धशतक भी जड़ा है। वह 1 बार नाबाद रहे हैं और 2 बार बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।

आंकड़े

CSK के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ बेयरस्टो का प्रदर्शन?

बेयरस्टो का CSK के तेज गेंदबाज दीपक चाहर से 4 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह केवल एक बार आउट हुए हैं। वह चाहर के खिलाफ 22 गेंदों में 23 रन बनाने में सफल रहे हैं। मुस्तफिजुर रहमान के खिलाफ उन्होंने 3 पारी में 12 गेंदों में 17 रन बनाए हैं और आउट नहीं हुए हैं। इसी तरह शार्दुल ठाकुर के खिलाफ उन्होंने 3 पारियों में 15 गेंदों में 27 रन बनाए हैं और आउट नहीं हुए हैं।

करियर

कैसा रहा है बेयरस्टो का IPL करियर?

बेयरस्टो ने IPL में अब तक 47 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान वह 4 बार नाबाद रहते हुए 35.84 की औसत और 145.93 की स्ट्राइक रेट से 1,541 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी निकले हैं। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी का यह चौथा शतक है। उन्होंने अब तक खेले 197 मैच में 4,823 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 27 अर्धशतक भी निकले हैं।