Page Loader
IPL 2024: आंद्रे रसेल का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
आंद्रे रसेल ने IPL में किया है दमदार प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: आंद्रे रसेल का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Mar 28, 2024
06:31 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 10वें मुकाबले में शुक्रवार (29 मार्च) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। यह मैच RCB के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होगा। इसमें RCB की नजर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को जल्द से जल्द आउट करने पर होगी, वहीं रसेल एक बड़ी पारी खेलकर अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दिलाना चाहेंगे। आइए रसेल के RCB के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

RCB के खिलाफ कैसा रहा है रसेल का प्रदर्शन?

रसेल IPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने इस लीग में कई मौकों पर अप्रत्याशित प्रदर्शन कर अपने हुनर का लोहा मनवाया है। उन्होंने RCB के खिलाफ अब तक खेले 15 मैचों में 36 की औसत और 205.18 की स्ट्राइक रेट से 396 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 65 रन के उच्चतम स्कोर के साथ एकमात्र अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 15 पारियों में 12 विकेट भी चटकाए हैं।

करियर

शानदार रहा है रसेल का IPL करियर 

रसेल ने साल 2012 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 113 मैच की 97 पारियों में 29.82 की औसत और 175.55 की स्ट्राइक रेट से 2,326 रन बना चुके हैं। उन्होंने 88 के उच्चतम स्कोर के साथ 11 अर्धशतक भी जड़े हैं। इसी तरह उन्होंने 99 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 24.24 की औसत और 9.03 की इकॉनकी से 98 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/15 विकेट का रहा है।

रिकॉर्ड्स

IPL 2024 में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रसेल

रसेल IPL 2024 में अपने 2,500 रन पूरे कर सकते हैं। वह ऐसा करने वाले 11वें विदेशी बल्लेबाज बन सकते हैं। इसी तरह वह 2 विकेट चटकाकर IPL में 100 विकेट भी पूरे कर सकते हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 7वें विदेशी गेंदबाज बन जाएंगे। वह RCB के खिलाफ अपने 400 रन भी पूरे कर सकते हैं। यदि वह इस सीजन में कुल 18 विकेट चटकाते हैं तो उनके टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे हो जाएंगे।