Page Loader
IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
अजिंक्य रहाणे (दाएं) SRH के खिलाफ खेलना चाहेंगे बड़ी पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 04, 2024
05:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 18वें मुकाबले में शुक्रवार (5 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। यह मुकाबला SRH के घरेलू मैदान हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में SRH की टीम CSK के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के विकेट पर ज्यादा देर न टिकने की दुआ करेगी, जबकि रहाणे बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। आइए रहाणे के SRH के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

SRH के खिलाफ कैसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन?

रहाणे ने IPL में कुछ ही टीमों के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं और उनमें SRH भी शामिल है। इस टीम के खिलाफ रहाणे को बल्लेबाजी करना काफी रास आता है। उन्होंने इसके खिलाफ 19 मैचों की 18 पारियों में 25.53 की औसत और 106.11 की स्ट्राइक रेट से 434 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 70 रन के उच्चतम स्कोर के साथ 4 अर्धशतक जड़े हैं। वह इस टीम के खिलाफ 1 बार नाबाद भी रहे हैं।

करियर

कैसा रहा है रहाणे का IPL करियर?

रहाणे ने साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 175 मैच की 162 पारियों में 30.92 की औसत और 123.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,484 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक के अलावा 30 अर्धशतक भी जड़े हैं। लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 रन का ही रहा है। वह लीग में 460 चौके और 100 छक्के भी जड़ चुके हैं। वह 17 बार नाबाद भी रहे हैं।

उपलब्धियां

IPL में कई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं रहाणे

रहाणे आगामी मैच में 16 रन बनाकर IPL में अपने 4,500 रन पूर कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले कुल 11वें और 8वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। वह आगामी मैचों में 21 चौके जड़ते हुए टी-20 क्रिकेट में अपने 650 चौके और 12 छक्के जड़कर 150 छक्के भी पूरे कर सकते हैं। इसी तरह वह 275 रन बनाकर टी-20 क्रिकेट में अपने 6,500 रन भी पूरे कर सकते हैं। CSK को उनसे एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।