Page Loader
IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
अजिंक्य रहाणे MI के खिलाफ खेल सकते हैं बड़ी पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 13, 2024
04:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 29वें मैच में रविवार (14 अप्रैल) को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। यह मैच MI के घरेल मैदान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में CSK के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे बड़ी पारी खेलकर टीम को मजबूती देना चाहेंगे, क्योंकि उनका MI के खिलाफ अब तक का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। आइए रोहित के IPL में CSK के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

रहाणे का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

रहाणे IPL में MI के खिलाफ कागजों पर काफी मजबूत नजर आते हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 27 मैच की 24 पारियों में 32.14 की औसत और 126.25 की स्ट्राइक रेट से 707 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 68 रन का रहा है। वह 2 बार नाबाद भी रह चुके हैं। उन्होंने फील्डिंग के दौरान इस टीम के खिलाफ 9 कैच भी किए हैं।

आंकड़े

MI के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ रहाणे का प्रदर्शन?

रहाणे का MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से 11 IPL मुकाबलों में सामना हुआ है, जिसमें वह एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। रहाणे उनके खिलाफ 41 गेंदों में 49 रन बनाने में सफल रहे हैं। हार्दिक पांड्या के खिलाफ उन्होंने 5 पारी में 27 गेंदों में 54 रन बनाए हैं और 1 बार आउट हुए हैं। पीयूष चावला के खिलाफ उन्होंने 12 पारियों में 101 गेंदों में 146 रन बनाए हैं और 3 बार आउट हुए हैं।

करियर

कैसा रहा है रहाणे का IPL करियर?

रहाणे ने साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 177 मैच की 163 पारियों में 30.95 की औसत और 123.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,519 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक के अलावा 30 अर्धशतक भी जड़े हैं। लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 रन का ही रहा है। वह लीग में 462 चौके और 101 छक्के भी जड़ चुके हैं। वह 17 बार नाबाद भी रहे हैं।