Page Loader
IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
अजिंक्य रहाणे DC के खिलाफ खेलना चाहेंगे बड़ी पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Mar 30, 2024
08:57 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 13वें मुकाबले में रविवार (31 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। यह मुकाबला DC के घरेलू मैदान विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में DC की टीम CSK के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के विकेट पर ज्यादा देर न टिकने की दुआ करेगी, जबकि रहाणे उनके लिए परेशानी पैदा करना चाहेंगे। आइए रहाणे के DC के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

DC के खिलाफ कैसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन?

रहाणे ने IPL में कुछ ही टीमों के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं और उनमें DC भी शामिल है। इस टीम के खिलाफ रहाणे को बल्लेबाजी करना काफी रास आता है। उन्होंने इसके खिलाफ 22 मैचों की 20 पारियों में 58.07 की औसत और 130.71 की स्ट्राइक रेट से 813 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 105* रन के उच्चतम स्कोर के साथ 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं। वह अपने करियर में 6 बार नाबाद भी रहे हैं।

करियर

कैसा रहा है रहाणे का IPL करियर?

रहाणे ने साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 174 मैच की 161 पारियों में 30.83 की औसत और 123.44 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,439 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक के अलावा 30 अर्धशतक भी जड़े हैं। लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 रन का ही रहा है। वह लीग में 455 चौके और 98 छक्के भी जड़ चुके हैं। वह 17 बार नाबाद भी रहे हैं।

रिकॉर्ड्स

IPL में कई रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रहाणे

रहाणे इस संस्करण में 61 रन बनाकर IPL में अपने 4,500 रन पूर कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले कुल 11वें और 8वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इसी तरह वह 2 छक्के लगाकर लीग में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लेंगे। वह आगामी मैचों में 26 चौके जड़ते हुए टी-20 क्रिकेट में अपने 650 चौके और 14 छक्के जड़कर 150 छक्के भी पूरे कर सकते हैं। CSK को मैच में उनसे एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।