Page Loader
IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ खेलना चाहेंगे बड़ी पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

Apr 04, 2024
04:49 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 18वें मुकाबले में शुक्रवार (5 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें SRH के अभिषेक शर्मा अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे, जबकि CSK की नजर उन्हें जल्द से जल्द पवेलियन भेजने पर होगी। ऐसे में आइए अभिषेक के CSK के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

अभिषेक का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?

अभिषेक का वैसे तो सभी टीमों के खिलाफ प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, लेकिन CSK के खिलाफ बल्लेबाजी करना उन्हें काफी पसंद आता है। यही कारण है कि उन्होंने इस लीग में सर्वाधिक रन इसी टीम के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने CSK के खिलाफ अब तक 6 मैचों में 33.17 की औसत और 141.13 की स्ट्राइक रेट से 199 रन अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने एकमात्र अर्धशतक भी जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन का रहा है।

करियर

कैसा रहा है अभिषेक का IPL करियर?

अभिषेक ने साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने IPL करियर की आगाज किया था। वह अब तक 50 मैच की 48 पारियों में 24.19 की औसत और 142.70 की स्ट्राइक रेट से 1,013 रन बना चुके हैं। उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 75 रन का रहा है। वह अब तक 6 बार नाबाद भी रह चुके हैं। इसी तरह उन्होंने 22 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट भी अपने नाम किए हैं।