NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़ 
    अगली खबर
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़ 
    हार्दिक पांड्या IPL 2024 में कुछ खास नहीं कर पाए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़ 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 18, 2024
    09:49 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का सीजन मुंबई इंडियंस (MI) और टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या जल्द से जल्द भूलना चाहेंगे।

    इस सीजन टीम ने 14 मुकाबले खेले और उन्हें सिर्फ 4 मैच में ही जीत मिल पाई। टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही।

    हार्दिक का बल्ला पूरे सीजन खामोश रहा। तेज गेंदबाजों के खिलाफ तो वह काफी संघर्ष करते हुए नजर आए। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    परेशानी

    कहां रहे हार्दिक असफल?

    हार्दिक IPL 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) को छोड़कर MI में आए थे। उन्हें यहां रोहित शर्मा को हटाकर कप्तान भी बनाया गया। GT में हार्दिक नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते थे।

    हालांकि, MI के लिए वह पहले मैच से ही फिनिशर की भूमिका में नजर आए।

    आखिरी ओवरों में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा। तेज गेंदबाजों ने उन्हें हर मुकाबले में परेशान किया। इसी कारण पूरे सीजन MI आखिरी ओवरों में संघर्ष करते हुए नजर आई।

    आउट

    10 बार तेज गेंदबाजों ने किया आउट 

    हार्दिक को IPL 2024 में 13 पारियों के दौरान 10 बार तेज गेंदबाजों ने आउट किया।

    हार्दिक के अलावा और कोई भी मध्यक्रम का बल्लेबाज इतनी बार तेज गेंदबाजों के खिलाफ पवेलियन नहीं लौटा।

    MI के कप्तान ने 91 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 117 रन बनाने में सफल रहे। तेज गेंदबाजों के खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 128.57 की रही।

    इस दौरान उनकी औसत सिर्फ 11.70 की रही। उनके बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले।

    संघर्ष

    आखिरी ओवरों का संघर्ष

    आखिरी 5 ओवरों में हार्दिक पूरे सीजन कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने इन ओवरों में 34 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 50 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट इस पूरे फेज में 147.05 की रही।

    इन ओवरों के दौरान उनकी औसत सिर्फ 8.33 की रही। अगर IPL 2024 में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन देखे तो उन्होंने 18 की औसत से 216 रन बनाए।

    उनकी स्ट्राइक रेट 143.04 की रही। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन था।

    मैच

    नहीं खेलेंगे IPL 2025 का पहला मुकाबला 

    MI ने अपना आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। इस मुकाबले में MI पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगा।

    इस सीजन MI के कप्तान पर तीसरी बार यह जुर्माना लगाया गया।

    IPL 2024 में MI अपने सारे मुकाबले खेल चुकी है। ऐसे में हार्दिक IPL 2025 का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। अगर वह दूसरी टीम में भी गए तो भी वह पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हार्दिक पांड्या
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    हार्दिक पांड्या

    विशेषज्ञ बल्लेबाज या गेंदबाज की तुलना में मेरा वर्कलोड दोगुना या तीन गुना- हार्दिक पांड्या एशिया कप क्रिकेट
    श्रीलंका बनाम भारत: एशिया कप 2023 के फाइनल में हार्दिक पांड्या ने चटकाए 3 विकेट एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023, फाइनल: श्रीलंका बनाम भारत मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  एशिया कप क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: तिलक वर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC ने MI को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रसिख दार सलाम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024

    DC बनाम LSG: निकोलस पूरन ने लगाया IPL 2024 में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: DC ने LSG को हराते हुए दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम LSG: अरशद खान ने लगाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े राजस्थान रॉयल्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: SRH बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप के इतिहास में ये हैं सबसे बड़ी साझेदारियां टी-20 क्रिकेट
    IPL में SRH और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज की धरती पर इन विदेशी बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक  टी-20 क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025