NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: हार्दिक पांड्या आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़े, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़े, जानिए उनके आंकड़े 
    हार्दिक पांड्या अपनी शानदार ऑलराउंडर क्षमता के लिए जाने जाते हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: हार्दिक पांड्या आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़े, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    संपादन भारत शर्मा
    Nov 27, 2023
    01:43 pm

    क्या है खबर?

    भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर अब तक चली आ रही अफवाहों पर आखिरकार सच होने की मुहर लग गई है।

    पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस (MI) में लौट आए हैं। उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है।

    सौदे में शामिल फ्रेंचाइजी MI और गुजरात टाइटंस (GT) ने रविवार (26 नवंबर) को ही इस सौदे पर हस्ताक्षर कर दिए थे।

    आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    सौदा

    नगद सौदे के तहत हुई पांड्या की वापसी

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और IPL के सूत्रों की माने तो दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच यह एक नकद सौदा था। ऐसे में MI से किसी भी खिलाड़ी को GT में नहीं लिया गया है।

    इस सौदे को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है, जिसमें नकद लेनदेन शामिल है। हालांकि, इस सौदे की राशि का विवरण अभी सामने नहीं आया है।

    बता दें कि 30 वर्षीय ऑलराउंडर की लीग में सालाना फीस 15 करोड़ रुपये है।

    रिपोर्ट

    MI के लिए कैसा रहा हार्दिक का प्रदर्शन?

    हार्दिक ने 2015 में MI के लिए अपना IPL डेब्यू किया था।

    उन्होंने 7 सीजन तक इस टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 92 मैचों में 27.33 की औसत और 153.91 की स्ट्राइक रेट से 1,476 रन बनाए।

    गेंदबाजी में उन्होंने 31.26 की औसत के साथ 42 विकेट लिए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा।

    MI ने 2022 संस्करण के लिए हार्दिक को रिटेन नहीं किया था।

    जानकारी

    MI के साथ शुरू हुई थी सफलता की कहानी

    MI ने पहली बार हार्दिक को केवल 10 लाख रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। वह 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL का खिताब जीतने वाली MI टीम का हिस्सा रहे थे।

    रिपोर्ट

    GT के लिए मुश्किल होगी हार्दिक की भरपाई

    हार्दिक की कप्तानी में GT ने अपने पहले संस्करण (IPL 2022) में ही खिताब पर कब्जा जमाया।

    IPL 2023 में GT को फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने हराया और टीम उपविजेता रही।

    हार्दिक की कप्तानी में GT ने 31 में से 22 मुकाबले जीते हैं और 9 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

    GT की ओर से खेलते हुए हार्दिक ने 30 पारियों में 37.86 की औसत से 833 रन बनाए।

    रिपोर्ट

    हार्दिक का IPL में प्रदर्शन

    हार्दिक ने अब तक 123 IPL मैच खेले हैं। इसकी 115 पारियों में उन्होंने 30.38 की औसत से 2,309 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 145.86 की रही है। उन्होंने इस दौरान 10 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 33.26 की औसत और 8.8 की इकॉनमी रेट से 53 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    हार्दिक पांड्या
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    इंडियन प्रीमियर लीग

    BCCI देश के 4 राज्यों में लगा रहा लाखों पौधे, जानिए क्या है कारण चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: RCB से जुड़े इंग्लैंड के मो बोबाट, सौंपी गई ये अहम जिम्मेदारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL: शेन बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस से तोड़ा नाता, 9 साल संभाली गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी  शेन बॉन्ड
    लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने नियुक्त किया नया गेंदबाजी कोच, शेन बॉन्ड की लेंगे जगह  मुंबई इंडियंस

    हार्दिक पांड्या

    एशिया कप 2023: विश्व क्रिकेट के इन 5 स्टार ऑलराउंडरों पर टिकी होगी नजरें  एशिया कप क्रिकेट
    हार्दिक पांड्या 274 दिन से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नहीं जमा पाए हैं अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    हार्दिक पांड्या ने 14 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में की है भारतीट टीम की कप्तानी, जानिए कितने जीते भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम अब तक नहीं हारी 5 मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    LSG बनाम MI, एलिमिनेटर: आकाश मधवाल ने IPL में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023, दूसरा क्वालीफायर: फाइनल के टिकट के लिए भिड़ेंगी MI और GT, जानिए जरुरी बातें  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023, GT बनाम MI: दूसरे क्वालीफायर में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा मुकाबला  IPL 2023
    IPL 2023: प्लेऑफ मुकाबलों में कैसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2023: रिजर्व डे पर भी बारिश आने पर कौन होगा विजेता? जानिए मौसम का हाल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मोहम्मद शमी और दीपक चाहर का पावरप्ले में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: 11 फाइनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे एमएस धोनी, बना सकते कई अन्य रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मोहम्मद शमी के पास फाइनल में होगा इतिहास रचने का मौका, जानिए उनके आंकड़े मोहम्मद शमी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025