NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में हो सकती है वापसी- रिपोर्ट्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में हो सकती है वापसी- रिपोर्ट्स 
    हार्दिक पांड्या अभी गुजरात टाइटंस के कप्तान हैं (तस्वीर: एक्स/ @IPL)

    IPL 2024: हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में हो सकती है वापसी- रिपोर्ट्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 22, 2023
    03:45 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या अपनी फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं और एक बार फिर मुंबई इंडियंस (MI) की टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

    तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर या फिर रोहित शर्मा GT की टीम में जा सकते हैं।

    ज्यादा उम्मीद आर्चर के जाने की है क्योंकि वह पिछले काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं।

    आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट्स

    हार्दिक 2025 में बन सकते हैं कप्तान- रिपोर्ट्स

    न्यूज 18 पर छपी खबर की माने तो साल 2025 तक MI हार्दिक को कप्तान बना सकती है। इसलिए वह उन्हें फ्रेंचाइजी से हर हाल में जोड़ना चाहती है।

    MI ने पहली बार हार्दिक को साल 2015 में 10 लाख रुपये देकर अपनी टीम के साथ जोड़ा था।

    वह इस फ्रेंचाइजी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL का खिताब जीतने वाली MI टीम का भी वह हिस्सा रहे थे।

    सफर

    साल 2023 में हार्दिक ने छोड़ दिया था MI का साथ 

    साल 2022 के मेगा निलामी में MI की टीम ने हार्दिक को रिलीज कर दिया था। इसके बाद GT की टीम ने ना सिर्फ उन्हें अपने साथ जोड़ा बल्कि टीम का कप्तान भी बना दिया।

    उन्होंने पहले ही सीजन में अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई थी। 2023 के सीजन में हार्दिक GT को फाइनल तक ले गए थे।

    जहां उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। खिलाड़ियों को ट्रांसफर करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर है।

    चोटिल

    अभी चोटिल चल रहे हैं हार्दिक 

    वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 18 अक्टूबर को मुकाबले में गेंदबाजी करते समय हार्दिक का टखना मुड़ गया था। इसके बाद हार्दिक बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

    वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। इस सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने वाली है।

    ऑलराउंडर खिलाड़ी उस सीरीज से भी बाहर हो सकता है।

    आंकड़े

    IPL में कैसे हैं हार्दिक के आंकड़े?

    हार्दिक ने अब तक 123 IPL मैच खेले हैं। इसकी 115 पारियों में उन्होंने 30.38 की औसत से 2,309 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 145.86 की रही है।

    उन्होंने इस दौरान 10 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 123 IPL मैच में 53 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.8 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/17 विकेट का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हार्दिक पांड्या
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    हार्दिक पांड्या

    पहले टी-20 में 150 रन नहीं बना सका भारत, हार्दिक के नाम जुड़ा एक अनचाहा रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय गेंदबाजों ने फेंकी हैं सबसे ज्यादा वाइड गेंद, शीर्ष पर भुवनेश्वर भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे टी-20 में हार्दिक पांड्या बना सकते खास रिकॉर्ड, लेने होंगे 3 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: दूसरे टी-20 मुकाबले से बाहर हुए कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या ने बताया कारण  भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    मोईन अली ने चुनी चेन्नई सुपर किंग्स की सर्वकालिक प्लेइंग इलेवन, खुद को नहीं दी जगह मोईन अली
    साल 2023 में जमकर बोल रहा है विराट कोहली का बल्ला, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    तिलक वर्मा के पिता ने की रोहित-रितिका की तारीफ, सुनाया उनके घर आने का किस्सा रोहित शर्मा
    साई सुदर्शन का खुलासा, कहा- करियर में महेंद्र सिंह धोनी और विराट ने दी अहम सलाह साई सुदर्शन

    टी-20 क्रिकेट

    यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने  यशस्वी जायसवाल
    एशियाई खेल: भारतीय क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: आवेश खान ने की अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी एशियाई खेल
    रुतुराज गायकवाड़ ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जीत के साथ किया कप्तानी में डेब्यू, ऐसा रहा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    ICC टूर्नामेंट: फाइनल मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियां   भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023 फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप इतिहास में फाइनल मुकाबले में टॉस की क्या भूमिका रही? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025