LOADING...
IPL 2024: 42 साल की उम्र में खेलते नजर आएंगे धोनी, जानिए उनके शानदार रिकॉर्ड्स 
महेंद्र सिंह धोनी 42 साल की उम्र में IPL खेलेंगे (तस्वीर: एक्स/ @IPL)

IPL 2024: 42 साल की उम्र में खेलते नजर आएंगे धोनी, जानिए उनके शानदार रिकॉर्ड्स 

Nov 29, 2023
07:51 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन किया है। यह खिलाड़ी अब 42 साल की उम्र में IPL खेलते नजर आएंगे। धोनी साल 2008 से IPL खेल रहे हैं। उन्होंने CSK के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए भी 2 सीजन IPL खेला है। धोनी की कप्तानी वाली CSK ने अब तक 5 IPL खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) जीते हैं। ऐसे में उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

कप्तान 

IPL के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी 

धोनी ने साल 2008 में पहली बार कप्तानी की थी। उन्होंने 226 मैच कप्तान के तौर पर खेले हैं। उनकी टीम को 133 मैच में जीत मिली है और 91 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 2 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला है। उनका जीत प्रतिशत 58.84 का रहा है। धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 158 मैच में कप्तानी की है और 87 मैच जीते हैं।

प्रदर्शन 

धोनी की कप्तानी में CSK का प्रदर्शन 

CSK लीग की सबसे सफल टीमों में से एक है। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम को 5 IPL खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) दिलाए हैं। मुंबई इंडियंस (MI) भी रोहित की कप्तानी में 5 बार विजेता (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) बनी हैं। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2012, 2014 ने 2 और राजस्थान रॉयल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2009), सनराइजर्स हैदराबाद (2016) और गुजरात टाइटंस (2022) ने 1-1 बार खिताब जीता है।

करियर

IPL 2023 में कैसा रहा था धोनी का प्रदर्शन?

धोनी अब IPL के दौरान निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। साल 2023 में वह 16 मैच खेले और इसकी 8 पारियों में ही उन्होंने बल्लेबाजी की थी। CSK के कप्तान ने इस दौरान 26.00 की औसत और 182.46 की उम्दा स्ट्राइक रेट के साथ 104 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 32 रन रहा था। उनके बल्ले से चौके तो सिर्फ 3 निकले थे, लेकिन उन्होंने छक्के 10 लगाए थे।

करियर

धोनी के IPL करियर पर एक नजर

धोनी ने टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग IPL में अब तक 250 मैच खेले हैं और 87 मुकाबलों में नाबाद रहे हैं। उन्होंने 38.79 की औसत से 5,082 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 135.92 की रही है। धोनी ने IPL में 24 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है। उन्होंने अब तक 349 चौके और 239 छक्के लगाए हैं। धोनी ने अब तक 142 कैच लपके हैं और 42 स्टंप आउट किए हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस 

IPL खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी ब्रैड हॉग हैं। वह 45 साल 92 दिन की उम्र में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए IPL मुकाबला खेल चुके हैं। प्रवीण तांबे ने 41 साल की उम्र में IPL मैच खेला है, जिसका रिकॉर्ड धोनी तोड़ देंगे।