NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: SRH ने DC को हराकर दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2024: SRH ने DC को हराकर दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    SRH को मैच में मिली शानदार जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: SRH ने DC को हराकर दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 20, 2024
    11:13 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 35वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 67 रन से हराते हुए इस सीजन अपनी 5वीं जीत दर्ज की है।

    दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 266 रन बनाए थे।

    जवाब में DC की टीम 19.1 ओवर में 199 रन पर ऑलआउट हो गई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    DC ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और SRH ने पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 125 रन बना दिए थे।

    ट्रेविस हेड (89), अभिषेक शर्मा (46) और शाहबाज अहमद (59) की शानदार पारियों के दम पर SRH ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

    जवाब में जैक फ्रेजर मैकगर्क (65) और ऋषभ पंत (44) ने अच्छी बल्लेबाजी तो की, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

    पारी

    हेड की धमाकेदार पारी 

    हेड ने मैच में 32 गेंद का सामना किया और 89 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 278.12 की रही।

    उन्होंने पहले विकेट के लिए अभिषेक (46) के साथ 38 गेंद में 131 रन जोड़ दिए।

    हेड ने सिर्फ 16 गेंद का सामना करते हुए अपना अर्धशतक जड़ा जो इस सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

    यह उनके IPL करियर का तीसरा अर्धशतक रहा।

    तेज

    इस सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक 

    हेड के अलावा अभिषेक ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ इस सीजन में 16 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

    सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन RCB के खिलाफ 17 गेंद में अर्धशतक लगाया था। हेड MI के खिलाफ 18 गेंद में इस सीजन का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगा चुके हैं।

    IPL के किसी भी मुकाबले में पॉवरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हेड (84) दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर सुरेश रैना (87) हैं।

    फिफ्टी

    पॉवरप्ले में तीसरी बार 50+ का स्कोर 

    हेड ने पॉवरप्ले के दौरान तीसरी बार 50+ का स्कोर बनाया। क्रिस गेल और सुनील नरेन ने भी 3 बार यह कारनामा किया है।

    डेविड वार्नर ने 6 बार पॉवरप्ले के दौरान 50+ का स्कोर बनाया है। IPL 2024 में हेड ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौारन उन्होंने 54.00 की औसत और 216 की स्ट्राइक रेट से 324 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकला है।

    जानकारी

    पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 

    SRH ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन (125) बनाने वाली टीम बनी। KKR ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ साल 2017 में 103 रन बनाए थे। DC ने भी पॉवरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर (88) बनाया।

    बराबरी

    SRH ने इस बड़े रिकॉर्ड की कर ली बराबरी 

    SRH ने टी-20 क्रिकेट में 3 बार 250+ का स्कोर बनाया है। उन्होंने सरे क्रिकेट टीम की बराबरी की है, जिन्होंने भी 3 बार यह कारनामा किया है।

    फ्रेंचाइजी क्रिकेट में 3 टीमें संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

    समरसेट क्रिकेट टीम और यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट टीम ने 2 बार 250+ का स्कोर बनाया है। IPL में RCB की टीम ने 2 बार यह आंकड़ा अपने नाम किया है।

    स्कोर

    IPL का चौथा सबसे बड़ा स्कोर 

    SRH ने IPL का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। SRH ने इसी सीजन RCB के खिलाफ (287/3) का स्कोर बनाया था। दूसरे स्थान पर भी SRH ही है।

    उन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर KKR है, उन्होंने भी इसी सीजन DC के खिलाफ 272 रन बनाए थे।

    पांचवें स्थान पर RCB है, जिन्होंने साल 2013 में पुणे के खिलाफ 263 रन बनाए थे। इसी सीजन उनका रिकॉर्ड टूटा है।

    जानकारी

    SRH ने की अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी 

    SRH ने अपने ही एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की, उन्होंने पारी में 22 छक्के लगाए। इससे पहले वह RCB के खिलाफ इतने ही छक्के लगा चुकी हैं। यह किसी भी टीम द्वारा IPL की एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।

    बल्लेबाजी

    शाहबाज ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक 

    SRH को 154 रन पर हेनरिक क्लासेन (15) के रूप में चौथा झटका लगा था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए शाहबाज ने तेजी से रन बनाते हुए पारी को आगे बढ़ाया।

    उन्होंने नितीश रेड्डी (37) के साथ 5वें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी निभाई। उन्होंने आखिरी ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर का पहला अर्धशतक रहा।

    वह 29 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद रहे।

    गेंदबाजी

    कुलदीप यादव ने की अच्छी गेंदबाजी 

    कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 55 रन खर्च करते हुए 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

    वह पहली बार पारी के 7वां ओवर लेकर गेंदबाजी करने आए कुलदीप ने पहले अभिषेक और फिर एडेन मार्करम (1) को आउट कर DC की वापसी करा दी।

    इसके बाद उन्होंने हेड और नितीश रेड्डी (37) के विकेट भी चटकाए। कुलदी ने IPL में 78 मैच खेल हैं, जिसकी 76 पारियों में 26.77 की औसत से 81 विकेट लिए हैं।

    धमाकेदार

    जेक फ्रैजर मैकगर्क ने जड़ दिया IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक 

    DC के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए जेक फ्रेजर मैकगर्क ने सिर्फ 15 गेंद का सामना करते हुए अर्धशतक जड़ दिया।

    यह IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने सिर्फ 18 गेंद का सामना किया और 65 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 5 चौके और 7 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 361.11 की रही।

    इस खिलाड़ी ने अभिषेक पोरेल के साथ सिर्फ 30 गेंद में 84 रन की साझेदारी निभाई।

    बॉलिंग

    टी नटराजन ने की अपने IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 

    SRH के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 1 मेडन ओवर के साथ सिर्फ 19 रन खर्च किए।

    इसके साथ ही उन्होंने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

    उनकी इकॉनमी रेट 4.80 की रही। यह उनके IPL करियर और टी-20 करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं।

    नटराजन ने अपने IPL करियर में 52 मुकाबले खेले हैं और 58 विकेट अपने नाम किए हैं।

    अंक तालिका

    अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची SRH

    यह SRH की 7 मैचों के बाद पांचवी जीत है और अंक तालिका में टीम अब दूसरे स्थान (+0.914) पर पहुंच गई है। IPL 2024 में DC की यह पांचवीं हार है।

    DC की टीम ने इस सीजन में अब तक 3 जीत दर्ज (-0.477) की हुई है और तालिका में सातवें स्थान पर है।

    संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम 7 में से 6 जीत दर्ज करते हुए शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सनराइजर्स हैदराबाद
    दिल्ली कैपिटल्स
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024: SRH बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में SRH और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: अभिषेक शर्मा का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का SRH के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024: डेविड वार्नर का मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रोहित शर्मा का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसको मिलेगी मदद? जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL में GT और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: महेश भूपति ने की RCB को बेचने की मांग, जानिए क्या है कारण  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम RR: सुनील नरेन ने लगाया अपना पहला IPL शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स  सुनील नरेन
    बांग्लादेश ने टी-20 विश्व कप के लिए मुस्ताक अहमद को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    RR बनाम GT: युजवेंद्र चहल ने IPL में पूरे किए 150 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम GT: रियान पराग ने जड़ा IPL 2024 में तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रियान पराग
    IPL 2024: GT ने दर्ज की तीसरी जीत, RR के खिलाफ मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: LSG बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025