NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: बेन स्टोक्स को रिलीज करेगी चेन्नई सुपर किंग्स- रिपोर्ट  
    अगली खबर
    IPL 2024: बेन स्टोक्स को रिलीज करेगी चेन्नई सुपर किंग्स- रिपोर्ट  
    बेन स्टोक्स ने इस सीजन सिर्फ 2 मैच खेले थे (तस्वीर: एक्स/ @mufaddal_vohra)

    IPL 2024: बेन स्टोक्स को रिलीज करेगी चेन्नई सुपर किंग्स- रिपोर्ट  

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 14, 2023
    07:45 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को फ्रेंचाइजी रिलीज करने वाली है।

    स्टोक्स को CSK ने 16.25 करोड़ में खरीदा था। स्टोक्स IPL नीलामी के इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस की बराबरी की थी, जिन्हें 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    रिलीज

    क्यों स्टोक्स को रिलीज करेगी CSK?

    स्टोक्स के बाएं घुटने की सर्जरी होने वाली है और उसे ठीक होने में लगभग 2 महीने लगने वाले हैं।

    क्रिकबज् के मुताबिक, CSK प्रबंधन मार्च-मई 2024 में होने वाली लीग के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर कोई भी जोखिम लेने को तैयार नहीं है।

    CSK मैनेजमेंट ने स्टोक्स के मैनेजर से इस बारे में बात की है, लेकिन बातचीत से कोई नतीजा सामने निकलकर नहीं आया है। ऐसे में CSK ये बड़ा फैसला लेने को तैयार है।

    खिलाड़ी 

    CSK के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं स्टोक्स 

    IPL इतिहास में स्टोक्स CSK की टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले तेज गेंदबाज दीपक चाहर (14 करोड़ रुपये) CSK के सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

    स्टोक्स CSK से पहले RR टीम का हिस्सा थे। वह साल 2022 के सीजन में मेंटल हेल्थ के कारण 1 भी मैच नहीं खेले थे। वहीं, 2021 में RR के लिए उन्होंने सिर्फ 1 मैच ही खेला था।

    साल 2023 के सीजन में भी चोट के कारण वह सिर्फ 2 मैच ही खेले।

    आंकड़े

    IPL में कैसे हैं स्टोक्स के आंकड़े? 

    IPL में स्टोक्स ने 45 मैच खेले हैं और 133.95 की स्ट्राइक रेट और 24.61 की औसत से 935 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह 6 बार नॉट आउट भी रहे हैं। स्टोक्स ने अपने IPL करियर में 81 चौके और 32 छक्के जमाए हैं। गेंदबाजी में स्टोक्स ने 45 मैच में 28 विकेट झटके हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा है। उन्होंने 8.64 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।

    गेंदबाज

    लॉकी फर्ग्यूसन को भी रिलीज करेगी KKR

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोक्स के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को भी रिलीज करने वाली है।

    साल 2022 में लॉकी गुजरात टाइटंस (GT) की टीम का हिस्सा थे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 10 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

    इसके बाद KKR ने GT से उन्हें ट्रेड कर लिया था। उनकी चोट के इतिहास को देखते हुए KKR प्रबंधन इस तेज गेंदबाज को रिलीज करने के बारे में सोच रही है।

    जानकारी

    लॉकी फर्ग्यूसन के आंकड़ों पर एक नजर 

    लॉकी ने IPL में अब तक 38 मैच खेले हैं। इस दौरान न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने 31.65 की औसत और 8.66 की इकॉनमी रेट से 37 विकेट लिए हैं। इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/28 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    बेन स्टोक्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023 फाइनल: CSK को मिला  संशोधित लक्ष्य, अब 15 ओवर में बनाने होंगे 171 रन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस ने बनाया IPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL फाइनल में 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने साई सुदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: तुषार देशपांडे ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, एक सीजन में लुटाए सबसे ज्यादा रन इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    RCB पर फूटा युजवेंद्र चहल का गुस्सा, कहा- 8 साल खेला, एक कॉल तक नहीं आया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    RCB की माइक हेसन और बांगर से नाता तोड़ने की तैयारी, नए कोचों की तलाश शुरू रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    मोईन अली ने चुनी चेन्नई सुपर किंग्स की सर्वकालिक प्लेइंग इलेवन, खुद को नहीं दी जगह मोईन अली
    साल 2023 में जमकर बोल रहा है विराट कोहली का बल्ला, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    बेन स्टोक्स

    एशेज 2023: बेन स्टोक्स का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्रांउड पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एशेज 2023: बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया चौथा शतक, ये बने रिकॉर्ड्स  एशेज सीरीज
    बेन स्टोक्स इंग्लैंड की ओर से एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने  एशेज सीरीज
    एशेज सीरीज: चौथी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने बेन स्टोक्स, जानिए आंकड़े एशेज सीरीज

    क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया, दर्ज की लगातार 7वीं जीत वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए प्रदर्शन के लिहाज से कैसा रहा टूर्नामेंट?  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर दर्ज की अपनी तीसरी जीत वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023 में 4 जीत ही दर्ज कर सका पाकिस्तान, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन वनडे क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025