NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: क्या है चेन्नई सुपरकिंग्स की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए
    अगली खबर
    IPL 2024: क्या है चेन्नई सुपरकिंग्स की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए
    चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार IPL का खिताब जीत चुकी है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: क्या है चेन्नई सुपरकिंग्स की ताकत और कमजोरी? आंकड़ों से जानिए

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 11, 2024
    02:39 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ करेगी।

    चेन्नई की टीम अब तक 5 बार खिताब जीत चुकी है और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। ये धोनी का आखिरी IPL भी हो सकता है।

    आइए इस बीच टीम की कमजोरी, ताकत और बेस्ट प्लेइंग इलेवन के बारे में जानते हैं।

    टीम 

    ऐसी है CSK की पूरी टीम 

    CSK ने IPL 2024 की नीलामी सबसे ज्यादा पैसे डेरिल मिचेल (14 करोड़) पर लगाए।

    ऐसी है CSK की पूरी टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश तीक्षना, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हैंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, अवनीश राव अरावेली और मुस्तफिजुर रहमान।

    मजबूती 

    CSK के पास है ऑलराउंडर खिलाड़ियों की फौज 

    CSK के पास ऑलराउंडर खिलाड़ियों की फौज है। शिवम, मिशेल, शार्दुल, जडेजा और मोईन जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं।

    जडेजा ने पिछले साल 142.86 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे और 20 विकेट भी झटके थे। शार्दुल ने पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हुए 20 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया था।

    राजवर्धन और दीपक भी गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर सकते हैं।

    कमजोरी

    चेन्नई के पास है तेज गेंदबाजों की कमी 

    CSK का कमजोर पक्ष तेज गेंदबाजी है। टीम के पास विदेशी तेज गेंदबाज का कोई अच्छा विकल्प ही नहीं है। मुस्तफिजुर रहमान और मथीशा पथिराना का प्रदर्शन इन दिनों कुछ खास नहीं रहा है।

    भारतीय तेज गेंदबाजों में मुकेश और तुषार के पास अनुभव की कमी है। शार्दुल भी काफी महंगे साबित होते हैं। टीम के पास कोई अच्छा लेग स्पिनर भी नहीं है।

    ये कमजोरी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

    पक्ष

    धोनी की कप्तानी टीम का सबसे मजबूत पक्ष

    CSK IPL के 14 सीजन में शामिल रही है और 12 बार प्लेऑफ में पहुंची है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण धोनी की कप्तानी है।

    10 बार टीम ने फाइनल खेला है और 5 बार चैंपियन बनी है। धोनी ने 226 मैचों में कप्तानी की है। उन्हें 133 मुकाबलों में जीत मिली है और 91 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 2 मैच बेनतीजा रहा है।

    उन्होंने 135.92 की स्ट्राइक रेट से 5,082 रन भी बनाए हैं।

    प्लेइंग इलेवन

    ऐसी हो सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन

    सलामी बल्लेबाज के रूप में CSK के लिए रुतुराज और डेवोन कॉनवे नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी कॉनवे चोटिल हैं।

    मध्यक्रम में अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी होंगे। स्पिन गेंदबाजी की कमान महेश तीक्ष्णा के हाथ में होगी।

    CSK की संभावित एकादश: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे/शार्दुल ठाकुर।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    शिवम दुबे की विश्व कप टीम में जगह बनाने पर नजर, जानिए चयन पर क्या बोले शिवम दुबे
    सीमित ओवर क्रिकेट में धोनी का अनोखा रिकॉर्ड, सफल रन चेज में सर्वाधिक बार रहे नाबाद भारतीय क्रिकेट टीम
    अंबाती रायडू ने मेजर लीग क्रिकेट से वापस लिया नाम, टेक्सास सुपर किंग्स से जुड़े थे अंबाती रायडू
    महेंद्र सिंह धोनी ने पालतू कुत्तों के साथ मनाया जन्मदिन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो महेंद्र सिंह धोनी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने लांस क्लूजनर को नियुक्त किया अपना सहायक कोच लखनऊ सुपर जायंट्स

    टी-20 क्रिकेट

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन?  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने डेल स्टेन की जगह जेम्स फ्रैंकलिन को बनाया गेंदबाजी कोच इंडियन प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    IPL: मुंबई इंडियंस ने KKR के खिलाफ जीते हैं सर्वाधिक मैच, जानिए अन्य टीमों के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो ने पूरे किए अपने 6,000 टेस्ट रन, हासिल की उपलब्धि जॉनी बेयरस्टो
    धर्मशाला टेस्ट: इंग्लैंड की पहली पारी 218 पर सिमटी, कुलदीप और अश्विन की घातक गेंदबाजी भारतीय क्रिकेट टीम
    धर्मशाला टेस्ट: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने लगाए अर्धशतक, भारत के नाम रहा पहला दिन भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: रहमनुल्लाह गुरबाज ने आयरलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025