Page Loader
IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार ने RR के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
भुवनेश्वर कुमार ने RR के खिलाफ लिए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार ने RR के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

May 03, 2024
12:13 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 1 रन से हरा दिया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 202 रन के लक्ष्य को RR हासिल नहीं कर सकी। SRH की जीत में भुवनेश्वर कुमार की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। आइए उनके प्रदर्शन और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

ऐसी रही भुवनेश्वर की गेंदबाजी 

भुवनेश्वर ने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर जोस बटलर (0) का विकेट ले लिया। उसी ओवर की आखिरी गेंद पर इस अनुभवी गेंदबाज ने विपक्षी कप्तान संजू सैमसन को बोल्ड कर दिया। सैमसन भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मैच के आखिरी ओवर में भुवेश्वर ने रोवमैन पॉवेल (27) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 41 रन देते हुए ये 3 सफलताएं हासिल की।

भुवनेश्वर

भुवनेश्वर ने अपने आखिरी ओवर में किया लक्ष्य का बचाव

RR को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों पर 13 रन की दरकार थी। ऐसे में भुवनेश्वर के उस आखिरी ओवर की शुरुआती 5 मैच गेंदों पर पॉवेल और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर 11 रन बटोर लिए। अब RR को आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी, जिसमें भुवनेश्वर ने पॉवेल को LBW कर दिया। ऐसे में RR की पारी 20 ओवर खेलने के बाद 200/7 का स्कोर ही बना सकी।

प्रदर्शन

मौजूदा सीजन में ऐसा रहा भुवनेश्वर का प्रदर्शन 

भुवनेश्वर के लिए IPL 2024 कुछ खास नहीं रहा है। वह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं, लेकिन टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं। उन्होंने इस सीजन में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 47.12 की औसत के साथ 8 विकेट चटकाए हैं। आज उन्होंने इस सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। IPL 2023 में उन्होंने 14 मैचों में 26.56 की औसत से 16 विकेट लिए थे।

आंकड़े

कैसा रहा है भुवनेश्वर का IPL करियर?

भुवनेश्वर ने साल 2011 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 170 मैच में 26.81 की औसत और 7.55 की इकॉनमी से 178 विकेट चटका चुके हैं। वह लीग में फिलहाल चौथे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। वह SRH के अलावा पुणे वारियर्स इंडिया की ओर से भी खेल चुके हैं।

लेखा-जोखा

ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

अभिषेक शर्मा (12) के विकेट के पतन के बाद SRH से ट्रेविस हेड ने अर्धशतक (58) लगाया। उनके अलावा नितीश रेड्डी (76*) और हेनरिक क्लासेन (42*) ने टीम का स्कोर 201/3 तक पहुंचाया। जवाब में बटलर और सैमसन पहले ओवर में ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल (67) और रियान पराग (77) ने शतकीय साझेदारी करते हुए संघर्ष किया। आखिर में पॉवेल (27) भी जीत नहीं दिला सके।